ऑस्ट्रेलिया 264 पर ऑलआउट, भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 265 रन

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम की नजरें आज के मुकाबले को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की हैट्रिक लगाने पर होगी. इस टूर्नामेंट में भारत 2013 में विजेता रहा. वहीं, 2017 में वह उप विजेता रहा. ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने 2-2 बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है.

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 2 बार जीत हासिल की है ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीता है. वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के लाइव स्कोर, लाइव मैच हाईलाइट्स के अलावा मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए ईटीवी भारत के इस लाइव पेज के साथ जुड़िए.

LIVE FEED

6:00 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 264 पर ऑलआउट

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई, और भारत के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा है. हार्दिक पांड्या ने पारी का अंतिम विकेट लिया, उन्होंने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर एडम जाम्पा को क्लीन बोल्ड किया. हार्दिक ने 5.3-0-40-1 के साथ पारी समाप्त की. ऑस्ट्रेलिया के पास एक अच्छा स्कोर है, जिसे चेस करने में कुछ मुश्किल हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया की ओर हेड ने 39, स्मिथ ने 73 और कैरी ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. भारत की ओर से शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि वरुण और जडेजा को 2-2 विकेट मिले और हार्दिक-अक्षर ने एक एक खिलाड़ियों को आउट किया.

ऑस्ट्रेलिया की इनिंग प्रोग्रेशन

1- 10 ओवर - 2 विकेट पर 63

11- 20 ओवर - 0 विकेट पर 42

21- 30 ओवर - 2 विकेट पर 53

31- 40 ओवर - 2 विकेट पर 55

41- 49.3 ओवर - 4 विकेट पर 51

5:23 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: एलेक्स कैरी 61 रन बनाकर हुए रन आउट

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी इस पारी में वह अब तक 7 चौके और 1 छक्का जड़ चुके हैं. लेकिन श्रेयस अय्यर के शानदार थ्रो ने उन्हें 61 के नीजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

5:06 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: अक्षर पटेल ने मैक्सवेल के स्टंप्स उखाड़े

भारत के बाएं हाथ के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के स्टंप्स उखाड़ दिए हैं. मैक्सवेल 5 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए. 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (206/6)

5:01 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को किया क्लीन बोल्ड

भारत के दाएं हाथ के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया. शमी ने 37वें ओवर की चौथी गेंद पर 73 रन बनाकर खेल रहे स्मिथ के शानदार यॉर्कर पर डंडे उखाड़ दिए. 37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (199/5)

4:55 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (186/4)

ऑस्ट्रेलिया ने 35 ओवर की समाप्ति तक 186 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाए हैं. कप्तान स्टीव स्मिथ (71) और एलेक्स कैरी (29) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है.

4:32 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (158/4)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक 158 रन बना लिए हैं. कप्तान स्टीव स्मिथ (62) और एलेक्स कैरी (11) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

4:21 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका

भारत के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है. जडेजा ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस इंग्सिस को 11 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (144/4)

4:06 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका

भारत के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया है. जडेजा ने 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर लाबुशेन को 29 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. इस तरह उन्होंने स्मिथ और लाबुशेन के बीच की अर्धशतकीय साझेदारी का अंत किया. 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (113/3)

4:04 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: मोहम्मद शमी ने छोड़ा स्टीव स्मिथ का कैच

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 22वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने स्टीव स्मिथ का कैच छोड़ दिया. यह एक फुल ऑन ऑफम गेंद थी, जिसपर स्मिथ ने जोरदार स्ट्रेट ड्राइव मारा शमी ने बाएं हाथ से गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन वह हाथ से छिटक गई.

3:56 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (105/2)

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ (36) और मार्नस लाबुशेन (24) रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और खराब गेंदों को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने में जरा भी नहीं चूक रहे हैं.

3:36 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (76/2)

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ (24) और मार्नस लाबुशेन (7) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

3:16 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: ट्रेविस हेड को वरुण चक्रवर्ती ने किया आउट

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई है. वरुण ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को 39 रन के निजी स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. शुभमन गिल ने एक शानदार रनिंग कैच पकड़कर हेड की छोटी लेकिन प्रभावी पारी का अंत किया. 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (58/2).

3:00 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: हेड ने शमी के ओवर में लगाई चौकों की हैट्रिक

स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पारी का 5वां ओवर डालने आए मोहम्मद शमी के खिलाफ चौकों की हैट्रिक लगाई. इस ओवर में कंगारुओं ने कुल 14 रन बटोरे. 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (31/1).

2:46 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका

भारत के दाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया है. शमी ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कूपर कोनोली को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया. कोनोली 9 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (4/1).

2:31 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हुई शुरू

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कूपर कोनोली और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ओपनिंग करने मैदान पर उतरी. भारत की ओर से पहला ओवर दाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फेंका. 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर (2/0).

2:10 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

2:01 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार 14वीं बार टॉस गंवाया है.

1:02 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें दुबई स्टेडियम पहुंची

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबले खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गई हैं.

12:13 PM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: भारतीय फैंस ने जीत के लिए वाराणसी में की पूजा

दुबई में आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच से पहले क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिर पहुंचकर भगवान से प्रार्थना की है.

11:33 AM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में टॉस अहम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे क्योंकि शाम के समय में ओस के कारण यहां गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अब तक 23 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 36 मैचों में जीत मिली है.

11:19 AM, 4 Mar 2025 (IST)

IND vs AUS Live Updates : ICC नॉकआउट मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी

ICC नॉकआउट मुकाबलों में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 आईसीसी नॉकआउट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 बार भारत को जीत मिली है. वहीं, 3 बार ऑस्ट्रेलिया जीती है. दोनों टीमों के बीच आखिरी आईसीसी नॉकआउट मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

11:17 AM, 4 Mar 2025 (IST)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australia-264-will-have-to-score-265-runs-to-reach/article-12685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.