ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया टीम का ऐलान, पैट कमिंस के टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने खिलाड़ी चुन लिए हैं. टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका मिला है. कप्तान पैट कमिंस को बनाया गया है, मगर उनके खेलने पर अभी सस्पेंस है.

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की बागडोर पैट कमिंस को दी गई है, मगर वो टूर्नामेंट खेल पाएंगे फिलहाल कहना मुश्किल है. ऑस्ट्रलियाई टीम में जैक फ्रेजर को जगह नहीं मिली है. वहीं आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट को सेलेक्टर्स ने टीम में शामिल किया है. इसके अलावा नाथन एलिस भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और UAE में हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया दो बार इस ICC टूर्नामेंट की विजेता रही है.

कमिंस कप्तान, पर खेलेंगे या नहीं, चोट पर निर्भर

8 साल बाद होने जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की बागडोर सेलेक्टर्स ने पैट कमिंस को ही दी है. मगर टीम में सेलेक्शन के बावजूद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई एंकल इंजरी के चलते कमिंस का टूर्नामेंट में खेलना अभी भी क्लियर नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने भी चोट का जिक्र करते हुए इसका अंदेशा जताया.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को पहले मैच से 5 हफ्ते पहले अपनी टीम ICC को भेजनी होती है. उसके बाद टीम चाहे तो पहले मैच से हफ्ते भर पहले उसमें बदलाव कर सकती है. उसके बाद टीम में बदलाव करने के लिए ICC से परमिशन लेनी होती है. पैट कमिंस की चोट भी अगर तब तक ठीक हो गई तो वो टीम के साथ बने रहेंगे. नहीं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास टीम में बदलाव करने का एक मौका रहेगा.

श्रीलंका के खिलाफ टीम करेगी ड्रेस रिहर्सल

पैट कमिंस,श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है. उनकी तरह जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श को भी बाहर रखा गया है. ये सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा है. 2 टेस्ट की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में एक वनडे भी खेलना है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की यही टीम खेलती दिखेगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई है.

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में अफगनिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जॉश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया टीम का ऐलान, पैट कमिंस के टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की बागडोर पैट कमिंस को दी गई है, मगर वो टूर्नामेंट खेल पाएंगे फिलहाल कहना मुश्किल है. ऑस्ट्रलियाई टीम में जैक फ्रेजर को जगह नहीं मिली है. वहीं आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट को सेलेक्टर्स ने टीम में शामिल किया है. इसके अलावा नाथन एलिस भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और UAE में हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया दो बार इस ICC टूर्नामेंट की विजेता रही है.

कमिंस कप्तान, पर खेलेंगे या नहीं, चोट पर निर्भर

8 साल बाद होने जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की बागडोर सेलेक्टर्स ने पैट कमिंस को ही दी है. मगर टीम में सेलेक्शन के बावजूद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई एंकल इंजरी के चलते कमिंस का टूर्नामेंट में खेलना अभी भी क्लियर नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने भी चोट का जिक्र करते हुए इसका अंदेशा जताया.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को पहले मैच से 5 हफ्ते पहले अपनी टीम ICC को भेजनी होती है. उसके बाद टीम चाहे तो पहले मैच से हफ्ते भर पहले उसमें बदलाव कर सकती है. उसके बाद टीम में बदलाव करने के लिए ICC से परमिशन लेनी होती है. पैट कमिंस की चोट भी अगर तब तक ठीक हो गई तो वो टीम के साथ बने रहेंगे. नहीं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास टीम में बदलाव करने का एक मौका रहेगा.

श्रीलंका के खिलाफ टीम करेगी ड्रेस रिहर्सल

पैट कमिंस,श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है. उनकी तरह जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श को भी बाहर रखा गया है. ये सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा है. 2 टेस्ट की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में एक वनडे भी खेलना है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की यही टीम खेलती दिखेगी, जो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई है.

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में अफगनिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जॉश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australia-announces-team-for-champions-trophy-suspense-over-pat-cummins/article-7581

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.