चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं इस मैच में कंगारू टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में तीन में से एक मुकाबला को जीतने के साथ 2 रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। कंगारू टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, लेकिन इन दोनों मैचों में मिले 1-1 अंक की बदौलत टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में तोड़ने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में बनाया पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 273 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद कंगारू टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने बारिश के चलते खेल रोके जाने तक 12.5 ओवर्स में 109 रनों का स्कोर बनाया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी पारी के 10 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर स्कोर 90 रनों तक पहुंचा लिया था जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है, जिन्होंने साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पहले 10 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

ऑस्ट्रेलिया - 90 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम अफगानिस्तान, साल 2025)

श्रीलंका - 87 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2017)

वेस्टइंडीज - 82 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम भारत, साल 1998)

वेस्टइंडीज - 80 रन तीन विकेट के नुकसान पर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2006)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में तीन में से एक मुकाबला को जीतने के साथ 2 रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। कंगारू टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, लेकिन इन दोनों मैचों में मिले 1-1 अंक की बदौलत टीम 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में तोड़ने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में बनाया पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 273 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद कंगारू टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने बारिश के चलते खेल रोके जाने तक 12.5 ओवर्स में 109 रनों का स्कोर बनाया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी पारी के 10 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर स्कोर 90 रनों तक पहुंचा लिया था जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है, जिन्होंने साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पहले 10 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले 10 ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

ऑस्ट्रेलिया - 90 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम अफगानिस्तान, साल 2025)

श्रीलंका - 87 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2017)

वेस्टइंडीज - 82 रन एक विकेट के नुकसान पर (बनाम भारत, साल 1998)

वेस्टइंडीज - 80 रन तीन विकेट के नुकसान पर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2006)

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australia-broke-the-8-year-old-record-in-the-history/article-12195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.