पर्थ में 295 रनों से हारा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने निकाली कंगारुओं की हेकड़ी

Sports Desk

इस टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया. बुमराह ने मैच में 8 विकेट झटके.

पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली पारी में 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 487/6 रन के स्कोर पर घोषित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 238 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 295 रनों से हराकर बड़ा इतिहास रच दिया। 

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई थी. तब ऐसा लग रहा था कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन बुमराह ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से बाजी पलट दी. पहली पारी में बूम बूम बुमराह ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. 

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल ही कर दिया. पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मनोबल तोड़ा और फिर विराट कोहली ने शतक लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. जायसवाल ने 161 और विराट ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. 

इसके जवाब में कंगारू 238 रनों पर ढेर हो गए और भारत ने 295 रनों से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 47 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, ये सब सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. भारत ने चौथे दिन पर्थ टेस्ट जीत लिया. मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

पर्थ में 295 रनों से हारा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने निकाली कंगारुओं की हेकड़ी

Sports Desk

पर्थ में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली पारी में 150 रन बनाने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 487/6 रन के स्कोर पर घोषित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 238 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 295 रनों से हराकर बड़ा इतिहास रच दिया। 

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई थी. तब ऐसा लग रहा था कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन बुमराह ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से बाजी पलट दी. पहली पारी में बूम बूम बुमराह ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. 

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल ही कर दिया. पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मनोबल तोड़ा और फिर विराट कोहली ने शतक लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. जायसवाल ने 161 और विराट ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. 

इसके जवाब में कंगारू 238 रनों पर ढेर हो गए और भारत ने 295 रनों से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 47 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, ये सब सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. भारत ने चौथे दिन पर्थ टेस्ट जीत लिया. मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australia-lost-by-295-runs-in-perth-india-took-out/article-4174

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.