- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाया विशाल स्कोर, बारिश की वजह से खेल फिर रुका
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाया विशाल स्कोर, बारिश की वजह से खेल फिर रुका
Sports Desk
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर खत्म हुई.विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने तीसरे दिन अर्धशतक बनाया. वह 70 रन बनाकर आउट हुए. कैरी को आकाशदीप ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन 7 विकेट पर 405 रन से आगे खेलना शुरू किया. और तीसरे दिन उसने 40 रन जोड़कर अपने 3 विकेट गंवाए. भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज के खाते में दो विकेट गए. आकाश दीप और नीतीश रेड्डी को एक एक सफलता हाथ लगी. बारिश कर वजह से फिर खेल रूक गया है. ऑस्ट्रेलिया 117.1 ओवर के बाद 445/10
भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें तीसरे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है.टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन 7 विकेट पर 405 रन बना लिए थे.ट्रेविस हेड और अनुभवी स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.हेड ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा. वह 152 रन बनाकर आउट हुए वहीं स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 33वां शतक जड़ा. तीसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के बचे तीन विकेट जल्दी आउट करने की होगी.इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को बड़ी पारियां खेलनी होगी, जिस तरह से हेड और स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली है.
शानदार लय में चल रहे ट्रेविस हेड (152) और स्मिथ (101) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 241 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 405 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कमाल करना जारी रखते हुए 25 ओवर में 72 रन देकर 5 विकेट लिए. दिन का खेल खत्म होते समय एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क सात रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.
सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे आकाश दीप ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. नीतिश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज को एक एक विकेट मिला.भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में प्रभावी प्रदर्शन किए लेकिन हेड के क्रीज पर आने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में बिना विकेट गंवाए 27 ओवर में 130 रन जोड़ कर वापसी की.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Weather Forecast Update: बारिश की वजह से खेल में फिर खलल पड़ा है. बूंदाबांदी की वजह से भारत की पारी शुरू होने में देरी हो रही है. इससे पहले भी आज बारिश ने खेल में व्यवधान डाला था.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Weather Forecast Update: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए. एलेक्स कैरी 88 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से बुमराह ने 6 विकेट लिए वहीं सिराज ने दो और आकाशदीप व नीतीश रेड्डी ने एक एक विकेट लिया.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: नाथन लायन आउट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 445/9
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Weather Forecast Update: ऑस्ट्रेलिया ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया है. मोहम्मद सिराज ने नाथन लायन को पवेलियन भेजा. मेजबान टीम 445 रन बना चुकी है.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: ब्रिस्बेन में बारिश थमी, खेल दोबारा शुरू
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Weather Forecast Update: ब्रिस्बेन में बारिश थम गई है. खेल दोबारा शुरू हो गया है. विकेटकीपर एलेक्स कैरी 65 रन पर नाबाद हैं जबकि नाथन लायन को अभी खाता खोलना है.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Rains Stops Play: बारिश की वजह से खेल रुका
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Weather Forecast Update: ब्रिस्बेन में बारिश शुरू हो गई है. जिसकी वजह से खेल को रोक दिया गया है. पिच का कवर से ढका जा रहा है. टेस्ट के पहले दिन भी बारिश ने खेल में व्यवधान डाला था.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: बुमराह के ऑस्ट्रेलिया में 50 विकेट पूरे
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score And Update: बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट विकेटों का अर्धशतक लगाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैचों में विकेटों की हाफ सेंचुरी पूरी की. बुमराह इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: बुमराह ने स्टार्क को किया आउट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 424/8
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Wicket Update: जसप्रीत बुमराह ने भारत को तीसरे दिन की पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने मिचेल स्टार्क को 106 ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. स्टार्क 18 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 424/8.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score And Update: भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में जल्दी विकेट लेने की तलाश में हैं. एलेक्स कैरी के बाद मिचेल स्टार्क भी बड़े शॉट लगा रहे हैं. स्टार्क ने जडेजा का स्वागत छक्के से किया है. फिर बुमराह की गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: एलेक्स कैरी ने पूरा किया अर्धशतक
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score And Update: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह दूसरे दिन 45 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. कैरी ने 53 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की.
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
IND vs AUS 3rd Test, Day 3 Live Score And Update: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डालने आए हैं. दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क बुमराह की गेंदों का सामना कर रहे हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए