चौथे दिन ऑलआउट हो गई थी ऑस्ट्रेलिया, फिर अचानक किस्मत ने पलटी बाजी; उदास रह गया भारतीय खेमा

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने कंगारू टीम का आखिरी विकेट चटका लिया था, लेकिन फिर अचानक बाजी पलट गई.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट का चौथा दिन बड़ा ही नाटकीय रहा. एक तरफ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया, तो दूसरी तरफ कंगारू टीम के टेल-एंडर्स ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान करके रख दिया. दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने ल्योन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया था, लेकिन अचानक ऐसी बाजी पलटी कि पूरा भारतीय खेमा उदास हो गया.

बता दें कि भारत ने 65वें ओवर में 173 रन पर ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा लिया था, लेकिन फिर 82वें ओवर के बाद दिन का खेल खत्म हो गया और ऑस्ट्रेलिया टीम ऑलआउट नहीं हुई. ल्योन और बोलैंड ने आखिरी यानी 10वें विकेट के लिए 55* (110 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिसने सबसे ज्यादा भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम किया. 

आखिरी ओवर में पलटी बाजी 

भारत के लिए चौथे दिन का आखिरी ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका. बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर नाथन ल्योन को स्लिप के जरिए आउट कर दिया था. विकेट के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने का जश्न मनाया. इसी बीच अंपायर की तरफ से नो बॉल का इशारा हुआ, जिसे देख पूरा भारतीय खेमा उदास हो गया. इस तरह चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ऑलआउट नहीं हो सकी. 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 173 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नाथन ल्योन और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर मौजूद थे. यहां से लगा कि कंगारू टीम 200 रनों तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन ल्योन और बोलैंड की जोड़ी ने शानदार पारी खेलकर टीम को 228/9 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. दिन खत्म होने तक ल्योन 41 और बोलैंड 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दिन खत्म होने तक भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटका लिए. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

चौथे दिन ऑलआउट हो गई थी ऑस्ट्रेलिया, फिर अचानक किस्मत ने पलटी बाजी; उदास रह गया भारतीय खेमा

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट का चौथा दिन बड़ा ही नाटकीय रहा. एक तरफ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया, तो दूसरी तरफ कंगारू टीम के टेल-एंडर्स ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान करके रख दिया. दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने ल्योन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया था, लेकिन अचानक ऐसी बाजी पलटी कि पूरा भारतीय खेमा उदास हो गया.

बता दें कि भारत ने 65वें ओवर में 173 रन पर ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा लिया था, लेकिन फिर 82वें ओवर के बाद दिन का खेल खत्म हो गया और ऑस्ट्रेलिया टीम ऑलआउट नहीं हुई. ल्योन और बोलैंड ने आखिरी यानी 10वें विकेट के लिए 55* (110 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिसने सबसे ज्यादा भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम किया. 

आखिरी ओवर में पलटी बाजी 

भारत के लिए चौथे दिन का आखिरी ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका. बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद पर नाथन ल्योन को स्लिप के जरिए आउट कर दिया था. विकेट के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलआउट होने का जश्न मनाया. इसी बीच अंपायर की तरफ से नो बॉल का इशारा हुआ, जिसे देख पूरा भारतीय खेमा उदास हो गया. इस तरह चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ऑलआउट नहीं हो सकी. 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 173 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नाथन ल्योन और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर मौजूद थे. यहां से लगा कि कंगारू टीम 200 रनों तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन ल्योन और बोलैंड की जोड़ी ने शानदार पारी खेलकर टीम को 228/9 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. दिन खत्म होने तक ल्योन 41 और बोलैंड 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दिन खत्म होने तक भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटका लिए. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australia-was-all-out-on-the-fourth-day-then-suddenly/article-6568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.