ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर रहना हुआ तय

Sports Desk

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां पर उसे 6 फरवरी से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल के मैदान पर खेलना है। इस मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास वापस स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं, जहां पर वह शेफील्ड शील्ड में मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दो वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी और 242 रनों से अपने नाम करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 6 फरवरी से गॉल के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने टीम का साथ छोड़ दिया है, जिसमें वह अब वापस घर लौट जाएंगे।

कोंस्टास शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलेंगे मुकाबला

सैम कोंस्टास अब श्रीलंका दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस घर लौट रहे हैं, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। अपने टेस्ट करियर के पहले 2 मैचों में सैम कोंस्टास ने बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी, जिसमें उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड को ओपनिंग करने का मौका मिला। हेड ने इसका पूरा फायदा उठाते बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं अब कोंस्टास के घर वापस लौटने से ये भी तय हो गया है कि वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नहीं होंगे।

घरेलू टेस्ट मैदानों का भी प्लेयर्स को मिलना चाहिए अनुभव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोंस्टास वापस ऑस्ट्रेलिया जाने की जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि न्यू साउथ वेल्स के लिए क्वींसलैंड के खिलाफ वाले मुकाबले में वह गाबा के मैदान पर खेले ना कि गॉल स्टेडियम में वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर मुकाबला देखें। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स चाहते हैं कि खिलाड़ियों को घरेलू टेस्ट मैदानों पर खेलने का अनुभव हासिल हो। सैम कोंस्टास ने अभी तक अपने करियर में गाबा और एडिलेड ओवल के मैदान पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं खेले हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर रहना हुआ तय

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दो वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी और 242 रनों से अपने नाम करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 6 फरवरी से गॉल के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने टीम का साथ छोड़ दिया है, जिसमें वह अब वापस घर लौट जाएंगे।

कोंस्टास शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलेंगे मुकाबला

सैम कोंस्टास अब श्रीलंका दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस घर लौट रहे हैं, जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। अपने टेस्ट करियर के पहले 2 मैचों में सैम कोंस्टास ने बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी, जिसमें उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड को ओपनिंग करने का मौका मिला। हेड ने इसका पूरा फायदा उठाते बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं अब कोंस्टास के घर वापस लौटने से ये भी तय हो गया है कि वह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 का भी हिस्सा नहीं होंगे।

घरेलू टेस्ट मैदानों का भी प्लेयर्स को मिलना चाहिए अनुभव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोंस्टास वापस ऑस्ट्रेलिया जाने की जानकारी दी गई जिसमें उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि न्यू साउथ वेल्स के लिए क्वींसलैंड के खिलाफ वाले मुकाबले में वह गाबा के मैदान पर खेले ना कि गॉल स्टेडियम में वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर मुकाबला देखें। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स चाहते हैं कि खिलाड़ियों को घरेलू टेस्ट मैदानों पर खेलने का अनुभव हासिल हो। सैम कोंस्टास ने अभी तक अपने करियर में गाबा और एडिलेड ओवल के मैदान पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं खेले हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australian-player-suddenly-left-the-team-to-stay-out-of/article-9476

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.