ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत: इंग्लिश-ग्रीन की ताबड़तोड़ साझेदारी, रसेल का आखिरी मैच यादगार

Sports

ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के सबीना पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

मैच में जहां एक ओर जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने जीत की नींव रखी, वहीं कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच को 36 रनों की तेज पारी से यादगार बना दिया।

रसेल की विदाई पारी, किंग की हाफ सेंचुरी

वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दी। किंग ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। रसेल ने अंत में 15 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली और स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

जम्पा की फिरकी में उलझे कैरेबियाई बल्लेबाज़

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लेग स्पिनर एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार को रोके रखा।

13 पर पहला झटका, फिर इंग्लिश-ग्रीन ने मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत झटकों के साथ हुई। ग्लेन मैक्सवेल 12 रन और कप्तान मिचेल मार्श 21 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। स्कोर था सिर्फ 42 रन पर 2 विकेट।

लेकिन इसके बाद जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर नाबाद 131 रन जोड़ते हुए टीम को 15.2 ओवर में जीत दिला दी। जोश इंग्लिश ने 33 गेंदों में 78 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं ग्रीन ने 32 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इंग्लिश को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत: इंग्लिश-ग्रीन की ताबड़तोड़ साझेदारी, रसेल का आखिरी मैच यादगार

Sports

मैच में जहां एक ओर जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने जीत की नींव रखी, वहीं कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच को 36 रनों की तेज पारी से यादगार बना दिया।

रसेल की विदाई पारी, किंग की हाफ सेंचुरी

वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दी। किंग ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। रसेल ने अंत में 15 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली और स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

जम्पा की फिरकी में उलझे कैरेबियाई बल्लेबाज़

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लेग स्पिनर एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रफ्तार को रोके रखा।

13 पर पहला झटका, फिर इंग्लिश-ग्रीन ने मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत झटकों के साथ हुई। ग्लेन मैक्सवेल 12 रन और कप्तान मिचेल मार्श 21 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। स्कोर था सिर्फ 42 रन पर 2 विकेट।

लेकिन इसके बाद जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन ने जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर नाबाद 131 रन जोड़ते हुए टीम को 15.2 ओवर में जीत दिला दी। जोश इंग्लिश ने 33 गेंदों में 78 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं ग्रीन ने 32 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इंग्लिश को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australias-last-match-of-english-greens-russells-last-match-memorable-on/article-28522

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.