ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 230 रनों के पार, हेड ने सीरीज में लगाया लगातार दूसरा शतक

Sports Desk

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से लगभग पूरी तरह से धुल गया, जिसमें सिर्फ 13.2 ओवर्स ही फेंके जा सके। अब दूसरे दिन के खेल पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच का आगाज ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हो गया है, जिसमें पहले दिन के खेल में मौसम की मार देखने को मिली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद सिर्फ 13.2 ओवर्स का खेल ही हुआ था कि तेज बारिश शुरू हो गई और फिर खेल को पहले दिन दुबारा शुरू नहीं कराया जा सका। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारिश की वजह से खेल को रोके जाने तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए थे। अब ऐसे में दोनों टीमों के लिए दूसरे दिन का खेल काफी अहम हो गया है।

   Live updates : IND vs AUS Gabba Test Match Day 2

10:25 AM 
  • ट्रेविस हेड ने पूरा किया अपना शतक

    गाबा के मैदान पर ट्रेविस हेड के बल्ले का दम फैंस को देखने को मिला जिसमें दूसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन में वह इस सीरीज में लगातार अपनी दूसरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। हेड ने सिर्फ 115 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके शामिल हैं।

    10:07 AM

    ऑस्ट्रेलिया ने 65 ओवर्स में बनाए 205 रन

    गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 65 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं, जिसमें ट्रेविस हेड 88 और स्टीव स्मिथ 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    9:55 AM 

    ऑस्ट्रेलिया ने 62 ओवर्स में बनाए 184 रन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 62 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 48 और ट्रेविस हेड 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    9:30 AM

    ट्रेविस हेड ने पूरा किया अपना अर्धशतक

    गाबा के मैदान पर खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 56 ओवर्स का खेल होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। हेड 52 और स्मिथ 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    8:59 AM 

    ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर्स में बनाए 127 रन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 49 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। स्मिथ 31 और हेड 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    8:38 AM 

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44 ओवर्स में 110 रन

    गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन में लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 44 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 21 और स्टीव स्मिथ 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    7:52 AM 

    लंच के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 104 रन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में पहले सेशन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे। हेड 20 और स्मिथ 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    7:37 AM 

    ऑस्ट्रेलिया ने 39 ओवर्स में बनाए 95 रन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 39 ओवर्स का खेल होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 23 और ट्रेविस हेड 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    7:04 AM 

    नितीश रेड्डी ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता

    गाबा टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी में तीसरा विकेट मार्नश लाबुशेन के रूप में मिला है जिनको नितीश रेड्डी ने 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट 75 के स्कोर पर गंवाया है।

    6:38 AM 

    ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर्स में बनाए 62 रन

    गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 29 ओवर्स के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ 10 और लाबुशेन 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    6:12 AM 

    ऑस्ट्रेलिया ने 24 ओवर्स में बनाए 53 रन

    ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 24 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन 7-7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    6:00 AM 

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21 ओवर्स में 44 रन

    गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 21 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 4 और स्टीव स्मिथ 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    5:47 AM 

    मैक्सविनी को बुमराह ने किया आउट

    गाबा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 38 के स्कोर पर दूसरा झटका नाथन मैक्सविनी के रूप में लगा है जो 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर स्टीव स्मिथ उतरे हैं, जिसमें उन्हें मार्नश लाबुशेन का साथ मिला है।

    5:35 AM

    बुमराह ने ख्वाजा को 21 के स्कोर पर किया आउट

    गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को 21 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना पहला विकेट 31 के स्कोर पर गंवाया है। अब बल्लेबाजी करने के लिए मार्नश लाबुशेन उतरे हैं।

    5:30 AM 

    आज के तीनों सेशन का रहेगा ये समय

    भारतीय समयानुसार आज के तीनों सेशन का समय

    पहला सेशन - सुबह 5:20 से लेकर 7:50 तक

    दूसरा सेशन - सुबह 8:30 से लेकर 10:30 तक

    तीसरा सेशन - सुबह 10:50 से लेकर दोपहर 12:50 बजे तक (कट ऑफ समय - दोपहर 1:20 तक)

    5:25 AM 

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 ओवर्स में 29 रन

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैक्सविनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    5:22 AM 

    ब्रिस्बेन में दूसरे दिन के खेल की हुई शुरुआत

    ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। आज के दिन कम से कम 98 ओवर्स फेंके जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/australias-score-crosses-230-runs-head-scores-second-consecutive-century/article-5485

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.