बांग्लादेश के कोच ने इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगाया परेशान करने का आरोप, 35 करोड़ रुपये की मानहानि का करेंगे केस

Sports Desk

पाकिस्तान के दो दिग्गज खिलाड़ियों पर बांग्लादेश के एक कोच ने मानहानि का दावा ठोकने और उन्हें कोर्ट में देख लेने की खुली धमकी दी है. उन्होंने उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से है. लेकिन, 27 फरवरी को खेले जाने वाले उस मुकाबले पहले बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के दो दिग्गज खिलाड़ियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कैमरे पर आकर उन पर आरोप मढ़ा है, साथ ही 35 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करने की भी बात कही है. मुश्ताक अहमद के मुताबिक उनके वकील जल्दी ही उन दिग्गज क्रिकेटरों को कानूनी नोटिस भी भेजेंगे.

अकरम और वकार को नोटिस भेजेंगे मुश्ताक

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और बांग्लादेश के मौजूदा स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के जिन दो दिग्गज खिलाड़ियों को कानूनी नोटिंस भेजने और उन पर मानहानि का केस करने की बात कहीं है, उनके नाम वसीम अकरम और वकार यूनुस हैं. ये वो खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मुश्ताक अहमद पाकिस्तान के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं.

परेशान करने का आरोप, 35 करोड़ की मानहानि का केस करने की धमकी

मुश्ताक अहमद ने ‘स्पोर्ट्स सेंट्रल’ नाम के यू-ट्यूब चैनल के शो में आकर अकरम और वकार को खुली धमकी दी. उन्होंने अपना वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था. मुश्ताक अहमद को वकार और अकरम के स्पोर्ट्स शो में बैठकर उनकी आलोचना करने से ऐतराज नहीं है. उन्होंने उन दोनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इसके एवज में 35 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करने की धमकी भी दी है, जिसमें से 20 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वकार यूनुस पर और 15 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वसीम अकरम पर करने की बात कही. 

वकार और अकरम ने मेरे कॉन्फिडेंस को दबाया- मुश्ताक

मुश्ताक अहमद ने इस तरह की बात पाकिस्तान के लिए साथ खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा. उन्होंने किस्सा बताया कि किस तरह वो उनके कॉन्फिडेंस को दबाने की कोशिश करते थे. अब वो उन दोनों को कोर्ट में देखेंगे. मुश्ताक अहमद की इस खुली धमकी के बाद वकार यूनुस तो उनसे ऑनएयर ही माफी मांगते दिखे. लेकिन, वसीम अकरम झुकने को तैयार नहीं हुए. उन्होंने मुश्ताक अहमद से कोर्ट में मिलने की बात कही.

एक स्पोर्ट्स शो के दौरान हुई ये सारी बातें दिग्गज खिलाड़ियों के एक दूसरे की खिंचाई करने का हिस्सा लगता है. क्योंकि शो के दौरान वकार ये भी कहते दिखे कि अब इससे हमारा शो और अच्छा हो जाएगा. लिहाजा, ये पूरा मामला सीरियस कम, हंसी-मजाक का हिस्सा ज्यादा लग रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बांग्लादेश के कोच ने इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगाया परेशान करने का आरोप, 35 करोड़ रुपये की मानहानि का करेंगे केस

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से है. लेकिन, 27 फरवरी को खेले जाने वाले उस मुकाबले पहले बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के दो दिग्गज खिलाड़ियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कैमरे पर आकर उन पर आरोप मढ़ा है, साथ ही 35 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करने की भी बात कही है. मुश्ताक अहमद के मुताबिक उनके वकील जल्दी ही उन दिग्गज क्रिकेटरों को कानूनी नोटिस भी भेजेंगे.

अकरम और वकार को नोटिस भेजेंगे मुश्ताक

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और बांग्लादेश के मौजूदा स्पिन बॉलिंग कोच मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के जिन दो दिग्गज खिलाड़ियों को कानूनी नोटिंस भेजने और उन पर मानहानि का केस करने की बात कहीं है, उनके नाम वसीम अकरम और वकार यूनुस हैं. ये वो खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मुश्ताक अहमद पाकिस्तान के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं.

परेशान करने का आरोप, 35 करोड़ की मानहानि का केस करने की धमकी

मुश्ताक अहमद ने ‘स्पोर्ट्स सेंट्रल’ नाम के यू-ट्यूब चैनल के शो में आकर अकरम और वकार को खुली धमकी दी. उन्होंने अपना वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था. मुश्ताक अहमद को वकार और अकरम के स्पोर्ट्स शो में बैठकर उनकी आलोचना करने से ऐतराज नहीं है. उन्होंने उन दोनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इसके एवज में 35 करोड़ रुपये की मानहानि का केस करने की धमकी भी दी है, जिसमें से 20 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वकार यूनुस पर और 15 करोड़ रुपये की मानहानि का केस वसीम अकरम पर करने की बात कही. 

वकार और अकरम ने मेरे कॉन्फिडेंस को दबाया- मुश्ताक

मुश्ताक अहमद ने इस तरह की बात पाकिस्तान के लिए साथ खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा. उन्होंने किस्सा बताया कि किस तरह वो उनके कॉन्फिडेंस को दबाने की कोशिश करते थे. अब वो उन दोनों को कोर्ट में देखेंगे. मुश्ताक अहमद की इस खुली धमकी के बाद वकार यूनुस तो उनसे ऑनएयर ही माफी मांगते दिखे. लेकिन, वसीम अकरम झुकने को तैयार नहीं हुए. उन्होंने मुश्ताक अहमद से कोर्ट में मिलने की बात कही.

एक स्पोर्ट्स शो के दौरान हुई ये सारी बातें दिग्गज खिलाड़ियों के एक दूसरे की खिंचाई करने का हिस्सा लगता है. क्योंकि शो के दौरान वकार ये भी कहते दिखे कि अब इससे हमारा शो और अच्छा हो जाएगा. लिहाजा, ये पूरा मामला सीरियस कम, हंसी-मजाक का हिस्सा ज्यादा लग रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bangladesh-coach-accused-these-pakistani-players-for-harassing-the-case/article-11700

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.