बांग्लादेश ने भारत को दिया 229 रनों का टारगेट

Sports Desk

बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. इस पारी में मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. वहीं, हर्षित राणा को 3 और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले. दूसरी ओर तौहिद हृदोय ने बांग्लादेश के लिए एक अहम पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों पर 100 रन बनाए. उनके अलावा जाकिर अली ने भी 68 रनों का योगदान दिया.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 20 Feb 2025 06:05 PM (IST)

    मोहम्मद शमी ने खोला पंजा

    मोहम्मद शमी ने इस पारी में अपना 5वां विकेट भी हासिल कर लिया है. तस्कीन अहमद 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर शमी के 5वें शिकार बने हैं.

    20 Feb 2025 06:02 PM (IST)

    तौहिद ह्रदोय ने जड़ा शतक

    तौहिद ह्रदोय ने 114 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है. ये इनके वनडे करियर का पहला शतक भी है, जो एक सही समय पर आया है. वह जब बल्लेबाजी करने आए थे तो उनकी टीम काफी खराब स्थिति में थी.

  • 20 Feb 2025 05:48 PM (IST)

    मोहम्मद शमी को मिली चौथी सफलता

    मोहम्मद शमी ने अपनी चौथी सफलता भी हासिल कर ली है. इस बार उन्होंने तंजीम हसन शाकिब को अपना शिकार बनाया है. वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

  • 20 Feb 2025 05:44 PM (IST)

    रिशाद हुसैन भी हुए आउट

    बांग्लादेश ने 214 रन के स्कोर पर 7वां विकेट गंवा दिया है. रिशाद हुसैन 12 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं. ये विकेट हर्षित राणा के नाम रहा.

    20 Feb 2025 05:40 PM (IST)

    200 रन के पार बांग्लादेश

    बांग्लादेश की टीम ने 45 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए हैं. फिलहाल तौहिद हृदोय और रिशाद हुसैन क्रीज पर हैं.

  • 20 Feb 2025 05:27 PM (IST)

    टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता

    टीम इंडिया ने बांग्लादेश को छठा झटका दे दिया है. जाकिर अली 68 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने हैं. बांग्लादेश ने ये विकेट 189 रन के स्कोर पर गंवाया है.

  • 20 Feb 2025 05:21 PM (IST)

    180 रन के पार बांग्लादेश

    बांग्लादेश की टीम ने 42 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं. जाकिर अली 68 रन और तौहिद हृदोय 79 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

  • 20 Feb 2025 04:58 PM (IST)

    तौहिद ह्रदोय ने भी जड़ा अर्धशतक

    जाकिर अली के बाद तौहिद ह्रदोय ने भी 85 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

  • 20 Feb 2025 04:57 PM (IST)

    जाकिर अली ने जड़ा अर्धशतक

    जाकिर अली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनकी इस पारी के चलते बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में वापसी करती हुई नजर आ रही है.

  • 20 Feb 2025 04:48 PM (IST)

    34 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर

    बांग्लादेश की टीम ने 34 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं. जाकिर और ह्रदोय के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है.

  • 20 Feb 2025 04:34 PM (IST)

    30 ओवर खत्म

    30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 111 रन है. बांग्लादेश का पहला लक्ष्य 200 तक पहुंचना होगा. फिलहाल तो ये भी मुश्किल नजर आ रहा है.

  • 20 Feb 2025 04:24 PM (IST)

    100 रन पूरे

    आखिरकार बांग्लादेश के 100 रन पूरे. 29वें ओवर की पहली गेंद पर ये टीम 100 पार पहुंची. जाकिर और ह्रदोय ने ढहती पारी को कुछ हद तक थाम लिया है.

  • 20 Feb 2025 04:20 PM (IST)

    100 डॉट बॉल

    बांग्लादेश ने 27 ओवर में 100 डॉट बॉल खेल ली हैं. भारतीय गेंदबाज कोई मौका नहीं दे रहे. हालांकि जाकिर और ह्रदोय के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है.

  • 20 Feb 2025 04:06 PM (IST)

    अब स्टंपिग छूटी

    23वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा की गेंद पर स्टंपिंग छूटी. केएल राहुल से गलती. जाकिर अली को दूसरा मौका. रोहित शर्मा ने भी इनका कैच छोड़ा था.

  • 20 Feb 2025 04:00 PM (IST)

    20 ओवर पूरे

    20 ओवर में बांग्लादेश के 79 रन ही बने. बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया ने एक और कैच छोड़ा. इस बार हार्दिक पंड्या ने कुलदीप यादव की गेंद पर कैच टपकाया.

  • 20 Feb 2025 03:48 PM (IST)

    भारतीय स्पिनर्स ने बांधा

    अक्षर पटेल के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी बांग्लादेश की टीम को बांध दिया है. 2 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किए हैं. ऐसा लग रहा है मानो अक्षर और जडेजा फास्ट फॉरवर्ड अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं.

  • 20 Feb 2025 03:39 PM (IST)

    बांग्लादेश का स्कोर 50 पार

    13वें ओवर में बांग्लादेश के पचास रन पूरे. टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे ये टीम रनों के लिए तरस रही है. शमी के बाद अक्षर पटेल ने कमाल गेंदबाजी की है. हर्षित राणा को भी एक विकेट मिला है.

  • 20 Feb 2025 03:19 PM (IST)

    बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन

    अक्षर पटेल ने बांग्लादेश को 5वां झटका भी दे दिया है. मुशफिकुर रहमानबिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं.

  • 20 Feb 2025 03:17 PM (IST)

    बांग्लादेश को चौथा झटका

    बांग्लादेश की टीम ने 35 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. तंजिद हसन 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह अक्षर पटेल का शिकार बने हैं.

  • 20 Feb 2025 03:08 PM (IST)

    7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर- 27/3

    7 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए हैं.

  • 20 Feb 2025 03:06 PM (IST)

    बांग्लादेश को तीसरा झटका

    मोहम्मद शमी ने दुबई में कहर बरपा दिया है. वो बांग्लादेश के खिलाफ दो शिकार कर चुके हैं. सौम्य सरकार के बाद उन्होंने मेहदी हसन मिराज को भी पवेलियन भेज दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम को तीसरा झटका लग गया है.

  • 20 Feb 2025 02:57 PM (IST)

    5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 22/2

    5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. बांग्लादेश ने 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं.

  • 20 Feb 2025 02:42 PM (IST)

    बांग्लादेश को दूसरा झटका

    दुबई में बांग्लादेश को बैक टू बैक दो झटके देकर टीम इंडिया ने शुरुआती दो ओवरों में ही दबदबा कायम कर लिया है. सौम्य सरकार के बाद कप्तान नजमुल हसन शांतो भी पवेलियन लौट गए हैं. हर्षित राणा ने उनका शिकार किया. दो ओवर के बाद बांग्लादेश ने 2 विकेट गंवाकर 2 रन बनाए हैं.

  • 20 Feb 2025 02:39 PM (IST)

    बांग्लादेश को लगा झटका

    बांग्लादेश की टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया है. मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार का शिकार कर लिया है.

  • 20 Feb 2025 02:33 PM (IST)

    मैदान पर उतरे खिलाड़ी

    मैच के लिए सभी खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं. मोहम्मद शमी को पहले ओवर में गेंद सौंपी गई है.

  • 20 Feb 2025 02:26 PM (IST)

    नेशनल एंथम सेरेमनी

    नेशनल एंथम सेरेमनी के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में पहुंच गए हैं.

  • 20 Feb 2025 02:15 PM (IST)

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

  • 20 Feb 2025 02:14 PM (IST)

    बांग्लादेश की प्लेइंग XI

    तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहिद हृदय, मुशफिकुर रहमान (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, रिशद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

  • 20 Feb 2025 02:09 PM (IST)

    अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती टीम से बाहर

    रोहित शर्मा ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में उतरी प्लेइंग इलेवन से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को बाहर बैठाया गया है. इन दोनों की जगह मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है.

  • 20 Feb 2025 02:04 PM (IST)

    बांग्लादेश ने जीता टॉस

    बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग चुनी है. इसका मतलब है कि टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी.

  • 20 Feb 2025 02:02 PM (IST)

    दुबई में कैसी है पिच?

    दुबई में पिच बहुत ही सूखी और फ्लैट दिख रही है. यहां हाई स्कोर की उम्मीद की जा सकती है. ओस गिरने की वजह से रात में बैटिंग करना आसान रहेगा.

  • 20 Feb 2025 01:55 PM (IST)

    विराट कोहली 14000 से 37 रन दूर

    विराट कोहली वनडे में 14000 रन की उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ 37 रन दूर हैं.

  • 20 Feb 2025 01:54 PM (IST)

    दुबई पहुंचे शिखर धवन

    2013 में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी थी. इस दौरान शिखर धवन स्टार बनकर उभरे थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था. हालांकि, उन्होंने अब संन्यास ले लिया है लेकिन टीम का साथ देने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं.

  • 20 Feb 2025 01:45 PM (IST)

    रोहित शर्मा 11 हजार से 12 रन दूर

    रोहित शर्मा वनडे में 11 हजार रन की उपलब्धि हासिल करने से महज 12 रन दूर हैं.

  • 20 Feb 2025 01:43 PM (IST)

    विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा भारत की ओर से विराट कोहली ने बनाए हैं. 16 पारियों में 75 की औसत से उनके नाम 910 रन हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 17 पारियों में 56 की औसत से 786 रन बनाए हैं.

  • 20 Feb 2025 01:22 PM (IST)

    दुबई में वनडे मुकाबलों का रिकॉर्ड

    दुबई में 13 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 9 बार जीत चेजिंग टीम को मिली है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 181 रन है. इसका मतलब है कि आमतौर पर यहां पहले बैटिंग करना मुश्किल होता है. इस मैदान पर विनिंग स्कोर 233 रन है.

  • 20 Feb 2025 01:15 PM (IST)

    स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

    टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच चुके हैं. सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को टीम से बस से उतरकर स्टेडियम में एंट्री करते देखा गया.

  • 20 Feb 2025 12:59 PM (IST)

    पिच का मिजाज

    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर दिन में धीमी रहने की उम्मीद है. यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकती है. वहीं मैच बीतने के साथ स्पिनरों को टर्न और ग्रिप मिल सकती है. शाम के वक्त पिच थोड़ी तेज तेज हो जाएगी, जिससे दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो सकता है.

  • 20 Feb 2025 12:31 PM (IST)

    बादल छाए रहने की उम्मीद

    भारत और बांग्लादेश के मैच में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है. अगर ऐसा होता है तेज गेंदबाजों का रोल अहम हो जाएगा. हालांकि, बारिश की संभावना ना के बराबर है.

  • 20 Feb 2025 12:29 PM (IST)

    टॉस होगा अहम

    बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के मैदान में टॉस काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इस पिच पर चेज करना आसान होता है. दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ज्यादातर मैचों में सफलता हासिल करती है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान 13 में से 12 मुकाबले चेजिंग टीम ने जीते थे. वहीं 2021 के आईपीएल में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला था, जब 13 में से 9 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते थे. वहीं हाल ही में ILT20 लीग में भी 15 में से 11 मुकबालों में चेज करने वाली टीमों को ही सफलता मिली थी.

  • 20 Feb 2025 12:15 PM (IST)

    3 लेफ्ट आर्म उतार सकती है टीम इंडिया

    दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया 3 लेफ्ट आर्म स्पिनर के साथ उतर सकती है. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिन अटैक का हिस्सा हो सकते हैं.

  • 20 Feb 2025 12:12 PM (IST)

    21 साल बाद पहली बार शाकिब के बिना उतरेगा बांग्लादेश

    21 साल बाद यानि 2004 के बाद पहली बार बांग्लादेश की टीम किसी आईसीसी इवेंट (वनडे या टी20) में अपने अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन के बिना उतरेगी.

  • 20 Feb 2025 12:09 PM (IST)

    दुबई में अभी तक नहीं हारा भारत

    दुबई में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. इस मैदान पर भारत ने 6 वनडे मैच खेले हैं और 5 में जीत हासिल की है. वहीं 1 मैच टाई रहा है. इसका मतलब है कि दुबई में भारतीय टीम वनडे में अभी तक हारी नहीं है.

  • 20 Feb 2025 12:06 PM (IST)

    दुबई में भारत vs बांग्लादेश

    दुबई में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 वनडे मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है.

  • 20 Feb 2025 12:03 PM (IST)

    भारत और बांग्लादेश का वनडे रिकॉर्ड

    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 32 मैच जीते हैं. वहीं 8 मैचों बांग्लादेश की टीम ने बाजी मारी और 1 मैच टाई रहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bangladesh-targets-229-runs-to-india/article-10975

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.