BCCI ने किया बंपर प्राइज मनी का एलान, टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हुई करोड़ों की बारिश

Sports Desk

भारत ने अंडर-19 लेवल पर महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता है.

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए इतिहास रचा है. इससे करीब 7 महीने पहले ही भारत की मेंस सीनियर टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. खैर महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए अब BCCI ने प्राइज मनी का एलान कर दिया है. भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसे पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कोई नहीं हरा पाया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की विजेता टीम के लिए 5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की है.

BCCI ने किया 5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा

BCCI ने इस संबंध में स्टेटमेंट जारी करके बताया, "बीसीसीआई भारत की अंडर-19 महिला टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनने पर बधाई देता है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में बीसीसीआई ने विजेता टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने का फैसला किया है."

वर्ल्ड कप में अपराजित रही टीम इंडिया

भारत की महिला अंडर-19 टीम के लिए यह टूर्नामेंट बेहद यादगार रहा. पहले उसने ग्रुप ए में रहकर श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान मलेशिया को भी हराया. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप किया. जब सुपर-6 स्टेज की बारी आई तो टीम इंडिया ने अपने चारों मैच जीतकर एक बार फिर ग्रुप में टॉप किया. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश पाया और फिर दक्षिण अफ्रीका को भी खिताबी भिड़ंत में 9 विकेट से हराकर खिताब जीता.

आपको बताते चलें कि अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन 2023 में हुआ था. 2 साल पहले भी भारत ने ही टी20 वर्ल्ड कप में परचम लहराया था. अब 2025 में टीम इंडिया ने अपने खिताब को सुरक्षित रखा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

BCCI ने किया बंपर प्राइज मनी का एलान, टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हुई करोड़ों की बारिश

Sports Desk

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए इतिहास रचा है. इससे करीब 7 महीने पहले ही भारत की मेंस सीनियर टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. खैर महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए अब BCCI ने प्राइज मनी का एलान कर दिया है. भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि उसे पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कोई नहीं हरा पाया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की विजेता टीम के लिए 5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की है.

BCCI ने किया 5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा

BCCI ने इस संबंध में स्टेटमेंट जारी करके बताया, "बीसीसीआई भारत की अंडर-19 महिला टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता बनने पर बधाई देता है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में बीसीसीआई ने विजेता टीम और सपोर्ट स्टाफ को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने का फैसला किया है."

वर्ल्ड कप में अपराजित रही टीम इंडिया

भारत की महिला अंडर-19 टीम के लिए यह टूर्नामेंट बेहद यादगार रहा. पहले उसने ग्रुप ए में रहकर श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान मलेशिया को भी हराया. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप किया. जब सुपर-6 स्टेज की बारी आई तो टीम इंडिया ने अपने चारों मैच जीतकर एक बार फिर ग्रुप में टॉप किया. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश पाया और फिर दक्षिण अफ्रीका को भी खिताबी भिड़ंत में 9 विकेट से हराकर खिताब जीता.

आपको बताते चलें कि अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन 2023 में हुआ था. 2 साल पहले भी भारत ने ही टी20 वर्ल्ड कप में परचम लहराया था. अब 2025 में टीम इंडिया ने अपने खिताब को सुरक्षित रखा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bcci-announces-crores-of-rains-on-winning-t20-world-cup/article-9334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.