BCCI ने तय किया भारत के अगले टेस्ट कप्तान का नाम, टीम का उप-कप्तान बनने के लिए जरूरी होगी ये ‘क्वालिफिकेशन’

Sports Desk

टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई टीम के एक स्टार खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार है. वहीं, उप-कप्तान की रेस में दो खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले इन पर फैसला हो सकता है.

टीम इंडिया अब अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. माना जा रहा है कि इस सीरीज से भारतीय टीम के नए युग की शुरुआत होगी. बीसीसीआई इस सीरीज से पहले कई बड़े फैसले ले सकती है. इसके कप्तान का नाम भी शामिल है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की जगह अब बीसीसीआई किसी और खिलाड़ी को टेस्ट का कप्तान बना सकती है. टेस्ट कप्तान बनने की रेस में एक खिलाड़ी सबसे आगे है. वहीं, उप-कप्तान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.

भारत के अगले टेस्ट कप्तान का नाम तय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह भविष्य में रोहित शर्मा की जगह भारत के टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी. लेकिन अपनी फिटनेस संबंधी चिंताओं को देखते हुए वह लंबे समय के विकल्प नहीं होंगे. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच में भी उन्हें कमर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध बना हुआ है. बता दें, रोहित के पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड जाने की संभावना बहुत कम है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो बुमराह पहले टेस्ट में टीम की अगुआई करते हुए नजर आ सकते हैं.

उप-कप्तान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर

अगर, जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के कप्तान बनाए जाते हैं तो बीसीसीआई उप-कप्तान के लिए एक मजबूत नाम की ओर जाएगी, जो बुमराह के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाल सके. उप-कप्तान की रेस में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं. कहीं ना कहीं ऋषभ पंत एक बड़े दावेदार हैं, वह पिछले कई समय से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और बड़े मौकों पर टीम के लिए मैच विनर भी साबित हुए हैं.

बुमराह के लिए चोट एक बड़ी समस्या

जसप्रीत बुमराह अपने करियर में अभी तक कई बार चोटिल हो चुके हैं, जिसके चलते उन्हें लंबे समय के लिए टीम इंडिया से भी बाहर रहना पड़ा है. 2018 में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें अंगूठे की इंजरी हुई थी. इसके बाद उन्हें 2019 के वेस्टइंडीज दौरे पर लोअर बैक इंजरी का सामना करना पड़ा. अगस्त 2022 में भी उन्हें बैक इंजरी के चलते लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा था. उनकी बैक की सर्जरी भी हो चुकी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

BCCI ने तय किया भारत के अगले टेस्ट कप्तान का नाम, टीम का उप-कप्तान बनने के लिए जरूरी होगी ये ‘क्वालिफिकेशन’

Sports Desk

टीम इंडिया अब अगली टेस्ट सीरीज जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. माना जा रहा है कि इस सीरीज से भारतीय टीम के नए युग की शुरुआत होगी. बीसीसीआई इस सीरीज से पहले कई बड़े फैसले ले सकती है. इसके कप्तान का नाम भी शामिल है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की जगह अब बीसीसीआई किसी और खिलाड़ी को टेस्ट का कप्तान बना सकती है. टेस्ट कप्तान बनने की रेस में एक खिलाड़ी सबसे आगे है. वहीं, उप-कप्तान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.

भारत के अगले टेस्ट कप्तान का नाम तय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह भविष्य में रोहित शर्मा की जगह भारत के टेस्ट कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी. लेकिन अपनी फिटनेस संबंधी चिंताओं को देखते हुए वह लंबे समय के विकल्प नहीं होंगे. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच में भी उन्हें कमर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध बना हुआ है. बता दें, रोहित के पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड जाने की संभावना बहुत कम है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो बुमराह पहले टेस्ट में टीम की अगुआई करते हुए नजर आ सकते हैं.

उप-कप्तान के लिए दो खिलाड़ियों के बीच टक्कर

अगर, जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के कप्तान बनाए जाते हैं तो बीसीसीआई उप-कप्तान के लिए एक मजबूत नाम की ओर जाएगी, जो बुमराह के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाल सके. उप-कप्तान की रेस में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं. कहीं ना कहीं ऋषभ पंत एक बड़े दावेदार हैं, वह पिछले कई समय से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और बड़े मौकों पर टीम के लिए मैच विनर भी साबित हुए हैं.

बुमराह के लिए चोट एक बड़ी समस्या

जसप्रीत बुमराह अपने करियर में अभी तक कई बार चोटिल हो चुके हैं, जिसके चलते उन्हें लंबे समय के लिए टीम इंडिया से भी बाहर रहना पड़ा है. 2018 में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें अंगूठे की इंजरी हुई थी. इसके बाद उन्हें 2019 के वेस्टइंडीज दौरे पर लोअर बैक इंजरी का सामना करना पड़ा. अगस्त 2022 में भी उन्हें बैक इंजरी के चलते लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा था. उनकी बैक की सर्जरी भी हो चुकी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bcci-has-decided-the-name-of-indias-next-test-captain/article-7577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.