BCCI करेगी जय शाह को सम्मानित, जानिए ICC अध्यक्ष को क्यों मिलेगा 'अवॉर्ड'

Sports Desk

बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग में नवनिर्वाचित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह को बीसीसीआई की राज्य इकाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

रविवार को बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग होगी. इस मीटिंग में नवनिर्वाचित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह को बीसीसीआई की राज्य इकाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा. जय शाह ने बीते 1 दिसंबर को आईसीसी अध्यक्ष पद संभाला. इससे पहले बीते सितंबर माह में जय शाह को निर्विरोध चुना गया था. जय शाह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने थे. पूर्व बीसीसीआई सचिव ने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया.  ग्रेग बार्कले ने अपने तीसरे कार्यकाल से इनकार कर दिया था. जिसके बाद जय शाह को जिम्मेदारी मिली.

बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह होंगे सम्मानित

इससे पहले जय शाह अक्टूबर 2019 से जनवरी 2021 तक बीसीसीआई के सचिव रहे. बीसीसीआई सचिव के बाद उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद संभाला. बहरहाल अब बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. इस स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह को राज्य इकाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा. दरअसल जय शाह का क्रिकेट प्रशासक के तौर पर विश्व स्तर पर खेल के विकास में बड़ा योगदान माना जाता है. पिछले दिनों जय शाह ने क्रिकेट को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल करने के लिए ब्रिस्बेन ओलंपिक आयोजन समिति के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी.

लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया है. इस तरह तकरीबन 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक गेम्स का हिस्सा बना है. हालांकि, ब्रिस्बेन ओलंपिक गेम्स 2032 में क्रिकेट पर अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है. ऐसा माना जाता है कि ओलंपिक में क्रिकेट को फिर से शामिल करने में जय शाह का बड़ा योगदान रहा है. ऑस्ट्रेलियाई अखबार द एज के मुताबिक, जय शाह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड शॉम्पथन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान टू टायर टेस्ट सिस्टम पर बात संभव है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

BCCI करेगी जय शाह को सम्मानित, जानिए ICC अध्यक्ष को क्यों मिलेगा 'अवॉर्ड'

Sports Desk

रविवार को बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग होगी. इस मीटिंग में नवनिर्वाचित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह को बीसीसीआई की राज्य इकाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा. जय शाह ने बीते 1 दिसंबर को आईसीसी अध्यक्ष पद संभाला. इससे पहले बीते सितंबर माह में जय शाह को निर्विरोध चुना गया था. जय शाह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने थे. पूर्व बीसीसीआई सचिव ने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया.  ग्रेग बार्कले ने अपने तीसरे कार्यकाल से इनकार कर दिया था. जिसके बाद जय शाह को जिम्मेदारी मिली.

बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह होंगे सम्मानित

इससे पहले जय शाह अक्टूबर 2019 से जनवरी 2021 तक बीसीसीआई के सचिव रहे. बीसीसीआई सचिव के बाद उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद संभाला. बहरहाल अब बीसीसीआई की स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. इस स्पेशल जेनरल मीटिंग में जय शाह को राज्य इकाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा. दरअसल जय शाह का क्रिकेट प्रशासक के तौर पर विश्व स्तर पर खेल के विकास में बड़ा योगदान माना जाता है. पिछले दिनों जय शाह ने क्रिकेट को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल करने के लिए ब्रिस्बेन ओलंपिक आयोजन समिति के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी.

लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया है. इस तरह तकरीबन 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक गेम्स का हिस्सा बना है. हालांकि, ब्रिस्बेन ओलंपिक गेम्स 2032 में क्रिकेट पर अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है. ऐसा माना जाता है कि ओलंपिक में क्रिकेट को फिर से शामिल करने में जय शाह का बड़ा योगदान रहा है. ऑस्ट्रेलियाई अखबार द एज के मुताबिक, जय शाह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रिचर्ड शॉम्पथन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान टू टायर टेस्ट सिस्टम पर बात संभव है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bcci-will-honor-jay-shah-know-why-icc-president-will/article-7424

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.