- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- BCCI का बड़ा फैसला: पहलगाम हमले के बाद IPL मैच में चीयरलीडर्स और पटाखे बैन
BCCI का बड़ा फैसला: पहलगाम हमले के बाद IPL मैच में चीयरलीडर्स और पटाखे बैन
Sports
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में 26 निर्दोष टूरिस्टों की जान जाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी संवेदनशील रुख अपनाते हुए IPL 2025 के तहत 23 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में कई अहम बदलाव किए हैं।
BCCI ने इस दौरान चार बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें दो चीजों पर प्रतिबंध भी शामिल है। इन कदमों का सीधा असर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में देखने को मिलेगा।
इन दो चीजों पर लगा प्रतिबंध
BCCI ने मैच के दौरान चीयरलीडर्स के डांस और पटाखेबाजी पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध सिर्फ 23 अप्रैल के मुकाबले तक सीमित रहेगा। बोर्ड ने इन प्रतिबंधों को पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना और श्रद्धांजलि के रूप में उठाया गया कदम बताया है।
खिलाड़ी और अंपायर पहनेंगे काली पट्टी
BCCI ने इसके साथ ही दो और अहम फैसले लिए हैं:
-
खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे ताकि शोक संवेदना व्यक्त की जा सके।
-
मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी।
पहलगाम हमले से दहला देश
22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकियों ने नकली सुरक्षा वर्दी पहनकर टूरिस्ट्स को निशाना बनाया था। अचानक हुए इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि "दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"
मुंबई-हैदराबाद के लिए अहम मुकाबला
क्रिकेट की बात करें तो यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उसे यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना जरूरी होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए