भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले देख लीजिए अंक तालिका, टीम इंडिया के पास टॉपर बनने का मौका

Sports Desk

भारतीय टीम भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त दूसरे नंबर पर चली गई हो, लेकिन उसके पास पहले नंबर पर आने का शानदार मौका है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इसी के तहत खेली जाएगी। भारतीय टीम लगातार टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद उसे नीचे जाना पड़ा है। इस बीच अ​ब भारत के पास एक और मौका होगा कि वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचे। लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन है। इससे पहले कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो, आपको ये जरूर जानना चाहिए कि अभी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल का हाल क्या है और अगर टीम इंडिया पर्थ टेस्ट जीत गई तो उसमें क्या बदलाव होगा। 

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर, टीम इंडिया दूसरे पर 

अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अं​क तालिका पर नजर डालें तो पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है। टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 8 में उसे जीत मिली है, वहीं तीन में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 62.50 का है। वो पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर चल रही है। भारत ने अब तक 14 टेस्ट खेलकर उसमें से आठ जीते हैं और पांच में हार मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत का पीसीटी इस वक्त 58.30 का है। हम आपको बताएंगे कि अगर टीम इंडिया जीती और ऑस्ट्रेलिया हारी को इसमें क्या बदलाव होगा, लेकिन इससे पहले आपको तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बारे में जानना चाहिए। 

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का भी प्रदर्शन बेहतर 

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है। उसने 9 मैच खेलकर उसमें से 5 जीते हैं और चार में हार मिली है। उसका पीसीटी इस वक्त 55.56 का है। न्यूजीलैंड की टीम अब चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। उसने 11 टेस्ट खेलकर 6 जीते हैं और पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसका पीसीटी इस वक्त 54.55 का है। लगे हाथ आप साउथ अफ्रीका के बारे में भी जान ही लीजिए। साउथ अफ्रीका ने 8 टेस्ट खेलकर उसमें से 4 जीते हैं और तीन हारे हैं। एक मैच ड्रॉ हुआ है। टीम का पीसीटी 54.17 का है। ये सभी टीमें इस वक्त फाइनल में जाने की दावेदार हैं। लेकिन आगे खेल कैसा होगा, काफी कुछ उसी पर सारी चीजें निर्भर करेंगी। 

ऑस्ट्रेलिया को हराकर टॉप पर पहुंच सकती है टीम इंडिया 

अब जरा जानते हैं कि भारतीय टीम पहले नंबर पर कैसे पहुंचेगी। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हरा देती है तो उसका पीसीटी बढ़कर अचानक से 61.11 का हो जाएगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम हारेगी तो उसका पीसीटी 57.69 का ही रह जाएगा। यानी इस तरह से ऑस्ट्रेलिया दूसरे और टीम इंडिया पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। भारत के लिए यहां से आगे का रास्ता है तो काफी मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं। इसलिए उम्मीदें बनाए रखिए। हो सकता है कि टीम इंडिया पर्थ में अच्छा खेल दिखाकर सभी को चौंकाते हुए मैच अपने नाम करने में कामयाब हो जाए। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले देख लीजिए अंक तालिका, टीम इंडिया के पास टॉपर बनने का मौका

Sports Desk

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इसी के तहत खेली जाएगी। भारतीय टीम लगातार टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद उसे नीचे जाना पड़ा है। इस बीच अ​ब भारत के पास एक और मौका होगा कि वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचे। लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन है। इससे पहले कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो, आपको ये जरूर जानना चाहिए कि अभी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल का हाल क्या है और अगर टीम इंडिया पर्थ टेस्ट जीत गई तो उसमें क्या बदलाव होगा। 

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर, टीम इंडिया दूसरे पर 

अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अं​क तालिका पर नजर डालें तो पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है। टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 8 में उसे जीत मिली है, वहीं तीन में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 62.50 का है। वो पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर चल रही है। भारत ने अब तक 14 टेस्ट खेलकर उसमें से आठ जीते हैं और पांच में हार मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत का पीसीटी इस वक्त 58.30 का है। हम आपको बताएंगे कि अगर टीम इंडिया जीती और ऑस्ट्रेलिया हारी को इसमें क्या बदलाव होगा, लेकिन इससे पहले आपको तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बारे में जानना चाहिए। 

श्रीलंका और न्यूजीलैंड का भी प्रदर्शन बेहतर 

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है। उसने 9 मैच खेलकर उसमें से 5 जीते हैं और चार में हार मिली है। उसका पीसीटी इस वक्त 55.56 का है। न्यूजीलैंड की टीम अब चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। उसने 11 टेस्ट खेलकर 6 जीते हैं और पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसका पीसीटी इस वक्त 54.55 का है। लगे हाथ आप साउथ अफ्रीका के बारे में भी जान ही लीजिए। साउथ अफ्रीका ने 8 टेस्ट खेलकर उसमें से 4 जीते हैं और तीन हारे हैं। एक मैच ड्रॉ हुआ है। टीम का पीसीटी 54.17 का है। ये सभी टीमें इस वक्त फाइनल में जाने की दावेदार हैं। लेकिन आगे खेल कैसा होगा, काफी कुछ उसी पर सारी चीजें निर्भर करेंगी। 

ऑस्ट्रेलिया को हराकर टॉप पर पहुंच सकती है टीम इंडिया 

अब जरा जानते हैं कि भारतीय टीम पहले नंबर पर कैसे पहुंचेगी। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हरा देती है तो उसका पीसीटी बढ़कर अचानक से 61.11 का हो जाएगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम हारेगी तो उसका पीसीटी 57.69 का ही रह जाएगा। यानी इस तरह से ऑस्ट्रेलिया दूसरे और टीम इंडिया पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। भारत के लिए यहां से आगे का रास्ता है तो काफी मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं। इसलिए उम्मीदें बनाए रखिए। हो सकता है कि टीम इंडिया पर्थ में अच्छा खेल दिखाकर सभी को चौंकाते हुए मैच अपने नाम करने में कामयाब हो जाए। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/before-the-india-vs-australia-series-see-the-points-table/article-3895

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.