टीम इंडिया का नए साल पर किससे होगा सबसे पहला मैच? ये रहा पूरा शेड्यूल

Sports Desk

टीम इंडिया नए साल के मौके पर पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. नए साल में उसका पहला वनडे और टी20 मैच इंग्लैंड से होगा.

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को सीरीज के दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा. भारतीय टीम नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगी. उसका नए साल पर पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से ही होगा. लेकिन 2025 का पहला वनडे और पहला टी20 इंग्लैंड के खिलाफ होगा. टीम इंडिया 2024 का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा. इसके बाद नया साल लग जाएगा. टीम इंडिया सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी. यह उसके लिए 2025 का पहला मैच होगा. टीम इंडिया का मुकाबला इसके बाद इंग्लैंड से होगा.

जनवरी में भारत दौरे पर आएगी इंग्लैंड टीम -

दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2025 में भारत दौरे पर आएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच कोलकाता में 22 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी टी20 मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में आयोजित होगा. वहीं आखिरी वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

भारत का नए साल के मौके पर टेस्ट शेड्यूल -

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - पांचवां टेस्ट - सिडनी
    (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टेस्ट 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगा

टीम इंडिया का नए साल में टी20 शेड्यूल -

  • भारत बनाम इंग्लैंड - पहला टी20 - 22 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा टी20 - 25 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा टी20 - 28 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - चौथा टी20 - 31 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - पांचवां टी20 - 02 फरवरी

टीम इंडिया का नए साल में वनडे शेड्यूल -

  • भारत बनाम इंग्लैंड - पहला वनडे - 06 फरवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा वनडे - 09 फरवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा वनडे - 12 फरवरी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया का नए साल पर किससे होगा सबसे पहला मैच? ये रहा पूरा शेड्यूल

Sports Desk

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को सीरीज के दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा. भारतीय टीम नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगी. उसका नए साल पर पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से ही होगा. लेकिन 2025 का पहला वनडे और पहला टी20 इंग्लैंड के खिलाफ होगा. टीम इंडिया 2024 का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा. इसके बाद नया साल लग जाएगा. टीम इंडिया सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी. यह उसके लिए 2025 का पहला मैच होगा. टीम इंडिया का मुकाबला इसके बाद इंग्लैंड से होगा.

जनवरी में भारत दौरे पर आएगी इंग्लैंड टीम -

दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2025 में भारत दौरे पर आएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच कोलकाता में 22 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी टी20 मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में आयोजित होगा. वहीं आखिरी वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

भारत का नए साल के मौके पर टेस्ट शेड्यूल -

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - पांचवां टेस्ट - सिडनी
    (भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टेस्ट 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगा

टीम इंडिया का नए साल में टी20 शेड्यूल -

  • भारत बनाम इंग्लैंड - पहला टी20 - 22 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा टी20 - 25 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा टी20 - 28 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - चौथा टी20 - 31 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - पांचवां टी20 - 02 फरवरी

टीम इंडिया का नए साल में वनडे शेड्यूल -

  • भारत बनाम इंग्लैंड - पहला वनडे - 06 फरवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा वनडे - 09 फरवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा वनडे - 12 फरवरी
https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/bhubaneswars-kaharrinku-singhs-storm-uttar-pradesh-won-with-pride-and/article-5108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.