जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद PCB का बड़ा फैसला, इस पूर्व तेज गेंदबाज को बनाया कोच

Sports Desk

Pakistan Cricket: पीसीबी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. जेसन गिलेस्पी के अचानक इस्तीफे के बाद पूर्व पाकिस्तान तेज गेंदबाज को अंतरिम रेड-बॉल कोच नियुक्त किया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय उथल-पुथल मची हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है. जहां टी20 और वनडे सीरीज के अलावा दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. फिलहाल पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फिर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

गिलेस्पी ने दिया रेड बॉल कोचिंग से इस्तीफा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को टेस्ट टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया है. यह कदम जेसन गिलेस्पी के अचानक इस्तीफे के बाद उठाया गया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट में एक जानकारी सामने आई कि गिलेस्पी ने असिस्टेंट कोच टिम नीलसन का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाने के पीसीबी के फैसले से असहमति जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस इस्तीफे से ठीक पहले पीसीबी ने बिना किसी चर्चा के टिम नीलसन को उनके पद से हटाने का फैसला किया था.

दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पहली परीक्षा
आकिब जावेद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से सेंचुरियन में हो रही है. इस सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेल रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आकिब जावेद इस चुनौतीपूर्ण दौरे में टीम की अगुआई कैसे करते हैं. साउथ अफ्रीका से पहले पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रहा था.

गिलेस्पी और पीसीबी के बीच खींचतान
जेसन गिलेस्पी और पीसीबी के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है. अक्टूबर में जब पीसीबी ने आकिब जावेद को टीम मैनेजमेंट में शामिल किया था, तब गिलेस्पी को चयनकर्ता के पद से भी हटा दिया गया था. गिलेस्पी ने पीसीबी के इस फैसले से अपनी असहमति जताई थी. इसके अलावा अक्टूबर में व्हाइट बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने भी पीसीबी के साथ "विचारों के मतभेद" के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2024 By दैनिक जागरण

जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के बाद PCB का बड़ा फैसला, इस पूर्व तेज गेंदबाज को बनाया कोच

Sports Desk

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय उथल-पुथल मची हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है. जहां टी20 और वनडे सीरीज के अलावा दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. फिलहाल पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. फिर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

गिलेस्पी ने दिया रेड बॉल कोचिंग से इस्तीफा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को टेस्ट टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया है. यह कदम जेसन गिलेस्पी के अचानक इस्तीफे के बाद उठाया गया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट में एक जानकारी सामने आई कि गिलेस्पी ने असिस्टेंट कोच टिम नीलसन का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाने के पीसीबी के फैसले से असहमति जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस इस्तीफे से ठीक पहले पीसीबी ने बिना किसी चर्चा के टिम नीलसन को उनके पद से हटाने का फैसला किया था.

दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पहली परीक्षा
आकिब जावेद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से सेंचुरियन में हो रही है. इस सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेल रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आकिब जावेद इस चुनौतीपूर्ण दौरे में टीम की अगुआई कैसे करते हैं. साउथ अफ्रीका से पहले पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रहा था.

गिलेस्पी और पीसीबी के बीच खींचतान
जेसन गिलेस्पी और पीसीबी के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है. अक्टूबर में जब पीसीबी ने आकिब जावेद को टीम मैनेजमेंट में शामिल किया था, तब गिलेस्पी को चयनकर्ता के पद से भी हटा दिया गया था. गिलेस्पी ने पीसीबी के इस फैसले से अपनी असहमति जताई थी. इसके अलावा अक्टूबर में व्हाइट बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने भी पीसीबी के साथ "विचारों के मतभेद" के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/big-decision-of-pcb-after-jason-gillespies-resignation-this-former/article-5336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.