- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- Rohit Sharma से छिनने वाली है कप्तानी? गिल या हार्दिक कौन बनेगा टीम इंडिया का नया कप्तान; रिपोर्ट मे...
Rohit Sharma से छिनने वाली है कप्तानी? गिल या हार्दिक कौन बनेगा टीम इंडिया का नया कप्तान; रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा
Sports Desk
2025 में टीम इंडिया बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो जानिए कौन सा प्लेयर टीम का नया कप्तान बन सकता है?
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का खराब दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज, फिर रणजी ट्रॉफी और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी वो फेल रहे हैं. रोहित नागपुर वनडे में केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत अगर चैंपियंस ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो रोहित से कप्तानी छीन कर हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी जा सकती है.
हार्दिक पांड्या बनेंगे कप्तान
दैनिक भास्कर के मुताबिक रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया यदि चैंपियंस ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो हार्दिक नए कप्तान बन सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि हेड कोच गौतम गंभीर चाहते थे कि हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनें, लेकिन रोहित शर्मा और अजीत अगरकर चाहते थे कि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया जाए. इस बीच यह भी बताया गया कि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को देखते हुए ऐसा भी संभव है कि टी20 टीम की कमान भी हार्दिक के हाथों में सौंपी जा सकती है.
हार्दिक पांड्या के साथ हुई नाइंसाफी
BCCI के अंदर कई लोग और हेड कोच गौतम गंभीर मानते हैं कि हार्दिक के साथ नाइंसाफी हुई है. उन्हें फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते कप्तानी गंवानी पड़ी थी, लेकिन उनकी व्यक्तिगत फॉर्म शानदार रही है. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 पारियों में सिर्फ 28 रन बना पाए थे. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि सूर्या से कप्तानी लेकर हार्दिक के हाथों में सौंपी जा सकती है. आपको बता दें कि पहले वनडे मैच भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. अब दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक और तीसरा मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए