चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कप्तान रोहित ने भरी हुंकार, कही दिल जीतने वाली बात

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। तब भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। इसके बाद जब ट्रॉफी जीतकर प्लेयर्स जब वापस लौटे, मुंबई में रोड़ शो निकाला गया। इसके बाद मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में जश्न मनाया गया। जहां प्लेयर्स ने डांस किया और स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उनका खूब साथ दिया था। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने पर मुंबई क्रिकेट संघ के भव्य समारोह में रोहित ने कहा कि उनकी इच्छा टी20 विश्व कप जीत की तरह एक और जीत की खुशी यहां के फैंस के साथ साझा करने की है। 

फैंस के साथ जश्न मनाना बिल्कुल अलग है: रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा से पूछा गया कि किस समय उन्हें वास्तव में एहसास हुआ कि भारत ने विश्व कप जीत लिया है, तो उन्होंने कहा कि अगले दिन जब मैं सो कर उठा था तब मुझे एहसास हुआ था कि हमने जो किया वह बहुत, बहुत खास था। विश्व कप जीतना एक बात है और अपने लोगों के साथ उसका जश्न मनाना अलग बात है। आप जीत का जश्न टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाते ही है लेकिन लोगों के साथ इस जश्न के साझा करने के एहसास बारे में मुझे मुंबई आने के बाद पता चला। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम

रोहित शर्मा ने कहा कि हम एक और टूर्नामेंट शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारे पीछे होंगी। हम यह जानते हैं। हम इस ट्रॉफी (ICC चैंपियंस ट्रॉफी) को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके कप्तान रोहित इस ट्रॉफी को हर हाल में जीतना चाहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 तारीख को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। 

भारत ने दो बार जीता है खिताब

भारतीय टीम अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। तब बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हुआ था। इसी वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। तब टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कप्तान रोहित ने भरी हुंकार, कही दिल जीतने वाली बात

Sports Desk

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। तब भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। इसके बाद जब ट्रॉफी जीतकर प्लेयर्स जब वापस लौटे, मुंबई में रोड़ शो निकाला गया। इसके बाद मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में जश्न मनाया गया। जहां प्लेयर्स ने डांस किया और स्टेडियम में मौजूद फैंस ने उनका खूब साथ दिया था। वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने पर मुंबई क्रिकेट संघ के भव्य समारोह में रोहित ने कहा कि उनकी इच्छा टी20 विश्व कप जीत की तरह एक और जीत की खुशी यहां के फैंस के साथ साझा करने की है। 

फैंस के साथ जश्न मनाना बिल्कुल अलग है: रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा से पूछा गया कि किस समय उन्हें वास्तव में एहसास हुआ कि भारत ने विश्व कप जीत लिया है, तो उन्होंने कहा कि अगले दिन जब मैं सो कर उठा था तब मुझे एहसास हुआ था कि हमने जो किया वह बहुत, बहुत खास था। विश्व कप जीतना एक बात है और अपने लोगों के साथ उसका जश्न मनाना अलग बात है। आप जीत का जश्न टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाते ही है लेकिन लोगों के साथ इस जश्न के साझा करने के एहसास बारे में मुझे मुंबई आने के बाद पता चला। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम

रोहित शर्मा ने कहा कि हम एक और टूर्नामेंट शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारे पीछे होंगी। हम यह जानते हैं। हम इस ट्रॉफी (ICC चैंपियंस ट्रॉफी) को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके कप्तान रोहित इस ट्रॉफी को हर हाल में जीतना चाहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 तारीख को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। 

भारत ने दो बार जीता है खिताब

भारतीय टीम अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। तब बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हुआ था। इसी वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। तब टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/captain-rohit-roared-for-champions-trophy-2025-and-said-heart-winning/article-8066

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.