भारतीय टीम की ODI में सबसे बड़ी जीत, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ कप्तान स्मृति मंधाना का नाम

Sports Desk

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में हरा दिया है और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शतक लगाए हैं और भारत को अपने दम पर जीत दिलाई है।

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को तीसरे वनडे मैच में 304 रनों से हरा दिया और क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से जीत ली। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 435 रन बनाए, जिसमें जवाब में आयरलैंड की टीम 131 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारतीय महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। 

भारतीय महिला टीम ने पहली बार किया ऐसा काम

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही 249 रनों से वनडे मुकाबला जीता था, जिसमें भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज थीं। अब स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने इस कीर्तिमान को पीछे कर दिया और 304 रनों से मैच जीतकर इतिहास भी रच दिया। क्योंकि पहली बार भारतीय महिला टीम ने कोई वनडे मैच 300 प्लस रनों से जीता है और ऐसा मंधाना की कप्तानी में ही हुआ है। 

भारतीय महिला टीम की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत: 

  • आयरलैंड के खिलाफ-304 रनों से जीत, साल 2025
  • आयरलैंड के खिलाफ-249 रनों से जीत, साल 2017
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ-211 रनों से जीत, साल 2024
  • पाकिस्तान के खिलाफ-207 रनों से जीत, साल 2008

प्रतिका रावल ने खेली 154 रनों की पारी

भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 435 रनों का पहाड़ जितना बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रतिका रावल ने 154 रन और स्मृति मंधाना ने 135 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ऋचा घोष ने 59 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम हिमालय जैसा बड़ा स्कोर बना पाई। 

दीप्ति शर्मा ने हासिल किए तीन विकेट

इसके बाद आयरलैंड की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब गैबी लुईस सिर्फ एक बनाकर आउट हुईं। कोल्टर रीली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। ओर्ला प्रेंडरगस्ट ने 36 रनों का योगदान दिया। सरह फोर्ब्स ने 41 रन बनाए। बाकी की बल्लेबाज रन बनाने में विफल रही। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा तनुजा कवर ने दो विकेट चटकाए। तितास साधू, सयाली सटघरे और मिन्नी मानी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

भारतीय टीम की ODI में सबसे बड़ी जीत, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ कप्तान स्मृति मंधाना का नाम

Sports Desk

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को तीसरे वनडे मैच में 304 रनों से हरा दिया और क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज 3-0 से जीत ली। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 435 रन बनाए, जिसमें जवाब में आयरलैंड की टीम 131 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारतीय महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। 

भारतीय महिला टीम ने पहली बार किया ऐसा काम

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही 249 रनों से वनडे मुकाबला जीता था, जिसमें भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज थीं। अब स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने इस कीर्तिमान को पीछे कर दिया और 304 रनों से मैच जीतकर इतिहास भी रच दिया। क्योंकि पहली बार भारतीय महिला टीम ने कोई वनडे मैच 300 प्लस रनों से जीता है और ऐसा मंधाना की कप्तानी में ही हुआ है। 

भारतीय महिला टीम की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत: 

  • आयरलैंड के खिलाफ-304 रनों से जीत, साल 2025
  • आयरलैंड के खिलाफ-249 रनों से जीत, साल 2017
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ-211 रनों से जीत, साल 2024
  • पाकिस्तान के खिलाफ-207 रनों से जीत, साल 2008

प्रतिका रावल ने खेली 154 रनों की पारी

भारतीय महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 435 रनों का पहाड़ जितना बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रतिका रावल ने 154 रन और स्मृति मंधाना ने 135 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ऋचा घोष ने 59 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम हिमालय जैसा बड़ा स्कोर बना पाई। 

दीप्ति शर्मा ने हासिल किए तीन विकेट

इसके बाद आयरलैंड की टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब गैबी लुईस सिर्फ एक बनाकर आउट हुईं। कोल्टर रीली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। ओर्ला प्रेंडरगस्ट ने 36 रनों का योगदान दिया। सरह फोर्ब्स ने 41 रन बनाए। बाकी की बल्लेबाज रन बनाने में विफल रही। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा तनुजा कवर ने दो विकेट चटकाए। तितास साधू, सयाली सटघरे और मिन्नी मानी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/captain-smriti-mandhanas-name-registered-in-golden-letters-in-indian/article-7769

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.