तिलक और बिश्नोई की बल्लेबाजी पर कप्तान सूर्या का रिएक्शन आया सामने, तारीफ में खोला दिल

Sports Desk

भारतीय टीम ने दूसरे टी20 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय ने टीम ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को 166 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत हासिल कर लिया। गेंदबाजी के लिए फेमस रवि बिश्नोई ने भी दमदार खेल दिखाया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। 

तिलक वर्मा की तारीफ की

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे बहुत खुश हूं, उनके जैसे किसी को जिम्मेदारी लेते हुए देखकर अच्छा लगा। रवि बिश्नोई नेट्स पर काफी मेहनत कर रहा है, वह बल्ले से भी योगदान देना चाहता है। अर्शदीप सिंह को भी नहीं भूलना चाहिए। अनुभव बहुत अच्छा रहा है, लड़कों ने मुझ पर से काफी दबाव हटा लिया है। ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा है और हम एक खास ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम जानते हैं कि हम क्या करना चाहते हैं। यदि हम सब एकमत हों तो अच्छी चीजें होंगी।

हम आक्रामक क्रिकेट खेल रहे: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें लगा कि 160 अच्छा स्कोर है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हम पिछली 2-3 सीरीज से एक एक्सट्रा बल्लेबाज के साथ खेल रहे हैं। जो मैच में 2 से तीन ओवर भी कर सके। हम आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। लड़के आगे आए और छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद अपने रिएक्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अंदर बैठा था, थोड़ा अंधविश्वासी था। ये सभी चीजें खेल का हिस्सा हैं, आप सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।

तिलक वर्मा ने भारतीय टीम के लिए दमदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रवि बिश्नोई ने 5 गेंदों में 9 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

तिलक और बिश्नोई की बल्लेबाजी पर कप्तान सूर्या का रिएक्शन आया सामने, तारीफ में खोला दिल

Sports Desk

भारतीय ने टीम ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को 166 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत हासिल कर लिया। गेंदबाजी के लिए फेमस रवि बिश्नोई ने भी दमदार खेल दिखाया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है। 

तिलक वर्मा की तारीफ की

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे बहुत खुश हूं, उनके जैसे किसी को जिम्मेदारी लेते हुए देखकर अच्छा लगा। रवि बिश्नोई नेट्स पर काफी मेहनत कर रहा है, वह बल्ले से भी योगदान देना चाहता है। अर्शदीप सिंह को भी नहीं भूलना चाहिए। अनुभव बहुत अच्छा रहा है, लड़कों ने मुझ पर से काफी दबाव हटा लिया है। ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा है और हम एक खास ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम जानते हैं कि हम क्या करना चाहते हैं। यदि हम सब एकमत हों तो अच्छी चीजें होंगी।

हम आक्रामक क्रिकेट खेल रहे: सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें लगा कि 160 अच्छा स्कोर है। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हम पिछली 2-3 सीरीज से एक एक्सट्रा बल्लेबाज के साथ खेल रहे हैं। जो मैच में 2 से तीन ओवर भी कर सके। हम आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। लड़के आगे आए और छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद अपने रिएक्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अंदर बैठा था, थोड़ा अंधविश्वासी था। ये सभी चीजें खेल का हिस्सा हैं, आप सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।

तिलक वर्मा ने भारतीय टीम के लिए दमदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनके अलावा रवि बिश्नोई ने 5 गेंदों में 9 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/captain-suryas-reaction-to-tilak-and-bishnois-batting-came-to/article-8523

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.