1 मैच के साथ खत्म हुआ करियर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिया संन्यास, सिर पर लगी चोट बनी वजह

Sports Desk

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का फ्यूचर कहे जाने वाले विल पुकोवस्की के संन्यास की वजह कहीं ना कहीं उन्हें लगातार हुई कन्कशन को माना जा रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 1 मैच खेला. पुकोवस्की का डेब्यू भारत के खिलाफ हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया के 27 साल के बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है. विल पुकोवस्की का इंटरनेशनल करियर सिर्फ एक मैच का रहा, जो कि उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए खेला था. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का फ्यूचर कहे जाने वाले विल पुकोवस्की के संन्यास की वजह कहीं ना कहीं उन्हें लगातार हुई कन्कशन को माना जा रहा है.

भारत के खिलाफ सिडनी में खेला इकलौता मैच

विल पुकोवस्की ने साल 2021 में भारत के खिलाफ खेले सिडनी टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने उस मैच में 72 रन बनाए थे, जिसमें पहली पारी में खेली 62 रन की दमदार इनिंग भी शामिल रही थी. हालांकि, उस मैच के बाद फिर कभी विल पुकोवस्की ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं आ पाए, जिसमें उन्हें हुए लगातार कन्कशन की अहम भूमिका रही.

12 बार हुए कन्कशन का शिकार

अपने क्रिकेट करियर के दौरान पुकोवस्की लगातार कन्कशन का शिकार होते रहे हैं. वो कई बार सिर पर गेंद खा चुके हैं, जो कि उनके संन्यास की बड़ी वजह बताई जा रही है. एक आंकड़े के मुताबिक पुकोवस्की के करियर में कुल 12 बार गेंद उनके सिर पर लगी है, जिसमें से 9 बार तो उनके साथ ऐसा हादसा इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही हो चुका था.

कभी मेंटल हेल्थ तो कभी चोट… पुकोवस्की रहे टीम से बाहर

2018-19 में पुकोवस्की ने मेंटल ब्रेक लिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं और इसलिए वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 2021 में भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट खेलने के बाद वो कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए थे. अक्टूबर 2022 से उन्होंने क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया था और 3 महीने बाद वापसी की थी.

विल पुकोवस्की का करियर

विल पुकोवस्की का फर्स्ट क्लास करियर 7 साल का रहा है. इस दौरान उन्होंने 36 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 45 से ज्यादा की औसत से 2350 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 255 रन का रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके 7 शतक और 9 अर्धशतक है.

विल पुकोवस्की ने 14 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 से ज्यादा की औसत से 333 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में विल पुकोवस्की ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

1 मैच के साथ खत्म हुआ करियर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिया संन्यास, सिर पर लगी चोट बनी वजह

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया के 27 साल के बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है. विल पुकोवस्की का इंटरनेशनल करियर सिर्फ एक मैच का रहा, जो कि उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए खेला था. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का फ्यूचर कहे जाने वाले विल पुकोवस्की के संन्यास की वजह कहीं ना कहीं उन्हें लगातार हुई कन्कशन को माना जा रहा है.

भारत के खिलाफ सिडनी में खेला इकलौता मैच

विल पुकोवस्की ने साल 2021 में भारत के खिलाफ खेले सिडनी टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने उस मैच में 72 रन बनाए थे, जिसमें पहली पारी में खेली 62 रन की दमदार इनिंग भी शामिल रही थी. हालांकि, उस मैच के बाद फिर कभी विल पुकोवस्की ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं आ पाए, जिसमें उन्हें हुए लगातार कन्कशन की अहम भूमिका रही.

12 बार हुए कन्कशन का शिकार

अपने क्रिकेट करियर के दौरान पुकोवस्की लगातार कन्कशन का शिकार होते रहे हैं. वो कई बार सिर पर गेंद खा चुके हैं, जो कि उनके संन्यास की बड़ी वजह बताई जा रही है. एक आंकड़े के मुताबिक पुकोवस्की के करियर में कुल 12 बार गेंद उनके सिर पर लगी है, जिसमें से 9 बार तो उनके साथ ऐसा हादसा इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही हो चुका था.

कभी मेंटल हेल्थ तो कभी चोट… पुकोवस्की रहे टीम से बाहर

2018-19 में पुकोवस्की ने मेंटल ब्रेक लिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं और इसलिए वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. 2021 में भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट खेलने के बाद वो कंधे में चोट के कारण बाहर हो गए थे. अक्टूबर 2022 से उन्होंने क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया था और 3 महीने बाद वापसी की थी.

विल पुकोवस्की का करियर

विल पुकोवस्की का फर्स्ट क्लास करियर 7 साल का रहा है. इस दौरान उन्होंने 36 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 45 से ज्यादा की औसत से 2350 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 255 रन का रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके 7 शतक और 9 अर्धशतक है.

विल पुकोवस्की ने 14 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 से ज्यादा की औसत से 333 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में विल पुकोवस्की ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/career-ended-with-1-match-australian-batsman-took-retirement-head/article-17165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.