38 गेंदों में शतक, एक विवाद से मचा था बवाल, अब महिला प्रीमियर लीग में डिएंड्रा डॉटिन पर लगी सबसे बड़ी बोली

Sports Desk

महिला प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए ऑक्शन में डिएंड्रा डॉटिन पर सबसे बड़ी बोली। डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात जायंट्स टीम ने 1.7 करोड़ रुपये में शामिल किया। डिएंड्रा डॉटिन के नाम इंटरनेशनल टी20 में सबसे तेज शतक दर्ज है।

बेंगलुरु: महिलाओं की आईपीएल यानी विमन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन सबसे अधिक पैसा पाने वाली विदेशी खिलाड़ी बन गई हैं। स्टार ऑलराउंडर को गुजरात जायंट्स ने 1.7 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। जो लोग कम जानते हैं उन्हें बता दें कि यह वही खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है। 33 वर्षीय क्रिकेटर को सबसे छोटे प्रारूप में काफी अनुभव है। डॉटिन ने 132 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जबकि 2817 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

रोचक बात यह है कि डिएंड्रा डॉटिन और गुजरात जायंट्स के बीच लंबा इतिहास रहा है। महिला खिलाड़ी को आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी ने 60 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जबकि डॉटिन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि उन्होंने कई डॉक्टरों से मिली सलाह के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें न केवल उस सीजन से बाहर होना पड़ा, बल्कि अगले सीजन यानी 2024 के लिए ऑक्शन में उन्हें किसी ने अपनी टीम से नहीं जोड़ा। यानी वह अनसोल्ड रही थीं।

अब डिएंड्रा डॉटिन का नाम जब सामने आया तो यूपी वॉरियर्स ने सबसे पहले दिलचस्पी दिखाई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स थी। दोनों के बीच आखिरी तक जंग चलती रही। आखिरी बोली जब 1.7 करोड़ तक पहुंची तो यूपी ने हाथ खड़े कर दिए। इस तरह से गुजरात अनुभवी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने ने में कामयाब रही।

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च, 2010 को आईसीसी महिला विश्व टी20 के ओपनिंग मैच में वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन ने कमाल की बैटिंग की थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विध्वंसक अंदाज में 38 गेंदों में रिकॉर्ड शतक ठोका और फिर आखिरी तक मैदान पर टिके रहीं। उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के ठोके थे। उनके नाम 112 रन दर्ज थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

38 गेंदों में शतक, एक विवाद से मचा था बवाल, अब महिला प्रीमियर लीग में डिएंड्रा डॉटिन पर लगी सबसे बड़ी बोली

Sports Desk

बेंगलुरु: महिलाओं की आईपीएल यानी विमन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन सबसे अधिक पैसा पाने वाली विदेशी खिलाड़ी बन गई हैं। स्टार ऑलराउंडर को गुजरात जायंट्स ने 1.7 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। जो लोग कम जानते हैं उन्हें बता दें कि यह वही खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है। 33 वर्षीय क्रिकेटर को सबसे छोटे प्रारूप में काफी अनुभव है। डॉटिन ने 132 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जबकि 2817 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

रोचक बात यह है कि डिएंड्रा डॉटिन और गुजरात जायंट्स के बीच लंबा इतिहास रहा है। महिला खिलाड़ी को आईपीएल 2023 के लिए फ्रेंचाइजी ने 60 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जबकि डॉटिन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि उन्होंने कई डॉक्टरों से मिली सलाह के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें न केवल उस सीजन से बाहर होना पड़ा, बल्कि अगले सीजन यानी 2024 के लिए ऑक्शन में उन्हें किसी ने अपनी टीम से नहीं जोड़ा। यानी वह अनसोल्ड रही थीं।

अब डिएंड्रा डॉटिन का नाम जब सामने आया तो यूपी वॉरियर्स ने सबसे पहले दिलचस्पी दिखाई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स थी। दोनों के बीच आखिरी तक जंग चलती रही। आखिरी बोली जब 1.7 करोड़ तक पहुंची तो यूपी ने हाथ खड़े कर दिए। इस तरह से गुजरात अनुभवी बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने ने में कामयाब रही।

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च, 2010 को आईसीसी महिला विश्व टी20 के ओपनिंग मैच में वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन ने कमाल की बैटिंग की थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विध्वंसक अंदाज में 38 गेंदों में रिकॉर्ड शतक ठोका और फिर आखिरी तक मैदान पर टिके रहीं। उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के ठोके थे। उनके नाम 112 रन दर्ज थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/century-in-38-balls-a-controversy-created-an-uproar-now/article-5542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.