8 टीमों के बराबर अंक, चैंपियन टीम सबसे नीचे, IPL 2025 की अंक तालिका में बवाली बदलाव

Sports Desk

मैच नंबर 12 के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल? कौन है उसमें नंबर वन? किस टीम की मुसीबत है बढ़ गई? और, कौन सी टीम है प्लेऑफ की रेस में आगे दौड़ रही? आइए जानते हैं ऐसे सारे सवालों के जवाब.

IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने कोलकाता को बुरी तरह हराया और सीजन की पहली जीत हासिल की. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम की दमदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बवाली बदलाव हुए हैं. पिछले सीजन की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में आखिरी स्थान पर चली गई है, जबकि मुंबई ने सिर्फ 1 जीत से लंबी छलांग लगाई है और 10वें नंबर से सीधा छठे स्थान पर पहुंच गई है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पॉइंट्स टेबल में 10 में से 8 टीमें ऐसी हैं, जिनके बराबर अंक हैं.

मुंबई और कोलकाता की स्थिति

पॉइंट्स टेबल में सबसे पहले बात करते हैं मुंबई की, जिसने कोलकाता को हराकर 3 मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की है. अब उसके पास 2 अंक हो गए हैं और + 0.369 नेट रन रेट के साथ 10 टीमों की पूल में छठे पायदान पर है. वहीं कोलकाता को इस हार का भारी नुकसान हुआ है. वो पिछले मैच तक पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी, लेकिन अब मुंबई ने इस पर कब्जा जमा लिया है. वहीं अंजिक्य रहाणे वाली कोलकाता की टीम 3 मैच में 2 अंक और -1.428 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर है.

कौन सबसे आगे?

अगर बात करें तो टेबल टॉपर की तो ये ताज फिलहाल RCB के पास है. उसने अपने दोनों मैच जीते हैं. बेंगलुरु की टीम 4 अंक और +2.266 के नेट रन रेट के साथ नंबर-1 पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके पास भी 4 अंक हैं. लेकिन उसका रन रेट (+1.320) RCB से कम है.

इन 8 टीमों के बराबर अंक

एक चीज जो पूरे टूर्नामेंट और पॉइंट्स टेबल को दिलचस्प बना रही है, वो है अंक. दरअसल, फिलहाल 8 टीमें ऐसी हैं, जिनके 2-2 अंक हैं. हालांकि, नेट रन रेट की वजह से वो टेबल में एक-दूसरे से आगे या पीछे हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है. उसने 2 में 1 मैच जीते हैं और +0.963 रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस ने भी 2 में 1 मैच जीते हैं लेकिन +0.625 रन रेट होने की वजह से वो चौथे नंबर पर है.

पॉइंट्स टेबल में 5वां स्थान पंजाब किंग्स का है. उसने सीजन में 1 मैच खेलकर 2 अंक कमाए हैं और उसका रन रेट +0.550 है. छठे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के भी 2 अंक हैं. इसके बाद बारी आती है CSK, SRH और RR की. सभी ने 3-3 मैच खेले हैं और 1-1 मैच जीतकर 2-2 अंक हासिल किए हैं. लेकिन चेन्नई का रन रेट (-0.771) इन सभी में बेहतर है. इसलिए वो सातवें नंबर पर है. वहीं हैदराबाद 8वें (-0.871), जबकि राजस्थान (-1.112) 9वें नंबर पर है. कोलकाता 2 अंक और -1.428 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

8 टीमों के बराबर अंक, चैंपियन टीम सबसे नीचे, IPL 2025 की अंक तालिका में बवाली बदलाव

Sports Desk

IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने कोलकाता को बुरी तरह हराया और सीजन की पहली जीत हासिल की. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली इस टीम की दमदार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बवाली बदलाव हुए हैं. पिछले सीजन की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में आखिरी स्थान पर चली गई है, जबकि मुंबई ने सिर्फ 1 जीत से लंबी छलांग लगाई है और 10वें नंबर से सीधा छठे स्थान पर पहुंच गई है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पॉइंट्स टेबल में 10 में से 8 टीमें ऐसी हैं, जिनके बराबर अंक हैं.

मुंबई और कोलकाता की स्थिति

पॉइंट्स टेबल में सबसे पहले बात करते हैं मुंबई की, जिसने कोलकाता को हराकर 3 मैचों में अपनी पहली जीत हासिल की है. अब उसके पास 2 अंक हो गए हैं और + 0.369 नेट रन रेट के साथ 10 टीमों की पूल में छठे पायदान पर है. वहीं कोलकाता को इस हार का भारी नुकसान हुआ है. वो पिछले मैच तक पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर थी, लेकिन अब मुंबई ने इस पर कब्जा जमा लिया है. वहीं अंजिक्य रहाणे वाली कोलकाता की टीम 3 मैच में 2 अंक और -1.428 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर है.

कौन सबसे आगे?

अगर बात करें तो टेबल टॉपर की तो ये ताज फिलहाल RCB के पास है. उसने अपने दोनों मैच जीते हैं. बेंगलुरु की टीम 4 अंक और +2.266 के नेट रन रेट के साथ नंबर-1 पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके पास भी 4 अंक हैं. लेकिन उसका रन रेट (+1.320) RCB से कम है.

इन 8 टीमों के बराबर अंक

एक चीज जो पूरे टूर्नामेंट और पॉइंट्स टेबल को दिलचस्प बना रही है, वो है अंक. दरअसल, फिलहाल 8 टीमें ऐसी हैं, जिनके 2-2 अंक हैं. हालांकि, नेट रन रेट की वजह से वो टेबल में एक-दूसरे से आगे या पीछे हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है. उसने 2 में 1 मैच जीते हैं और +0.963 रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस ने भी 2 में 1 मैच जीते हैं लेकिन +0.625 रन रेट होने की वजह से वो चौथे नंबर पर है.

पॉइंट्स टेबल में 5वां स्थान पंजाब किंग्स का है. उसने सीजन में 1 मैच खेलकर 2 अंक कमाए हैं और उसका रन रेट +0.550 है. छठे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के भी 2 अंक हैं. इसके बाद बारी आती है CSK, SRH और RR की. सभी ने 3-3 मैच खेले हैं और 1-1 मैच जीतकर 2-2 अंक हासिल किए हैं. लेकिन चेन्नई का रन रेट (-0.771) इन सभी में बेहतर है. इसलिए वो सातवें नंबर पर है. वहीं हैदराबाद 8वें (-0.871), जबकि राजस्थान (-1.112) 9वें नंबर पर है. कोलकाता 2 अंक और -1.428 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/champion-team-at-the-bottom-ipl-2025-points-equal-to/article-16229

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.