- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: भारत को तीन सिल्वर, 17 साल की कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सा...
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: भारत को तीन सिल्वर, 17 साल की कोयल बार ने यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
Sports
कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किए, वहीं महज़ 17 साल की कोयल बार ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।
उन्होंने 53 किलो वर्ग में 192 किलो वजन उठाकर नया यूथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
कोयल बार बनीं चैंपियन
कोयल ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 107 किलो वजन उठाकर कुल 192 किलो का रिकॉर्ड बनाया। खास बात यह रही कि यह वजन सीनियर वर्ग में सिल्वर जीतने वाली स्नेहा सोरेन से भी अधिक था। इस प्रदर्शन के दम पर कोयल ने यूथ और जूनियर दोनों खिताब अपने नाम किए।
बिंदिया रानी देवी का सिल्वर
महिला 58 किलो वर्ग में बिंदिया रानी देवी ने कुल 206 किलो (91 किलो स्नैच + 115 किलो क्लीन एंड जर्क) उठाकर सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, वह आखिरी प्रयास में 122 किलो उठाने में नाकाम रहीं। इस वर्ग का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया की कियाना इलियट ने 212 किलो वजन के साथ अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में मुथुपांडी चूके गोल्ड से
65 किलो पुरुष वर्ग में मुथुपांडी राजा गोल्ड से मात्र 1 किलो के अंतर से चूक गए। उन्होंने कुल 296 किलो उठाया, जबकि मलेशिया के मोहम्मद अज्निल ने 297 किलो के साथ गोल्ड हासिल किया। पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
स्नेहा सोरेन को सिल्वर
महिला 53 किलो सीनियर वर्ग में भारत की स्नेहा सोरेन ने 185 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। इस वर्ग में नाइजीरिया की ओमोलोला ओनोमे डिडिह ने 197 किलो के साथ गोल्ड अपने नाम किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए