केन विलियमसन के करियर में 8 साल बाद हुआ ऐसा, लगातार दो पारियों में नहीं कर सके ये काम

Sports Desk

न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में कीवी टीम के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके जिसमें वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रावलपिंडी के मैदान पर टूर्नामेंट का छठा मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला गया। ग्रुप-ए के इस मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को एकतरफा 5 विकेट से मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने रचिन रवींद्र के बल्ले से निकली शतकीय पारी के दम पर 46.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। हालांकि कीवी टीम के लिए जीत के बाद भी जो एक चिंता का विषय है वह उनके अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन का फॉर्म जिसमें वह लगातार दूसरे मुकाबले में भी दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके।

विलियमसन 8 साल बाद वनडे में लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी क्रम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं जिसमें यदि वह बड़ी पारी खेलते हैं तो उस मैच में कीवी टीम की जीत लगभग पक्का हो जाती है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक विलियमसन का बल्ला खामोश ही दिखाई दिया है। केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जहां सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 5 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। केन विलियमसन ने अपने वनडे करियर में 8 साल बाद ऐसा दिन देखा जब वह लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले साल 2017 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विलियमसन लगातार 2 मैचों में 6 और तीन रनों की पारी खेली थी।

रचिन रवींद्र और टॉम लेथम ने दिलाई न्यूजीलैंड को आसान जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, यहां से रचिन रवींद्र ने एक छोर से पारी को संभाला जिसके बाद तीसरे विकेट गिरने पर बल्लेबाजी करने उतरे टॉम लेथम ने उनका बखूबी साथ दिया और न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में तो अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्हें ग्रुप-ए में अभी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है जो 2 मार्च को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह ग्रुप-ए में पहले नंबर पर खत्म करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

केन विलियमसन के करियर में 8 साल बाद हुआ ऐसा, लगातार दो पारियों में नहीं कर सके ये काम

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रावलपिंडी के मैदान पर टूर्नामेंट का छठा मुकाबला बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला गया। ग्रुप-ए के इस मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए बांग्लादेश को एकतरफा 5 विकेट से मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। न्यूजीलैंड टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने रचिन रवींद्र के बल्ले से निकली शतकीय पारी के दम पर 46.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। हालांकि कीवी टीम के लिए जीत के बाद भी जो एक चिंता का विषय है वह उनके अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन का फॉर्म जिसमें वह लगातार दूसरे मुकाबले में भी दहाई के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके।

विलियमसन 8 साल बाद वनडे में लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी क्रम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं जिसमें यदि वह बड़ी पारी खेलते हैं तो उस मैच में कीवी टीम की जीत लगभग पक्का हो जाती है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक विलियमसन का बल्ला खामोश ही दिखाई दिया है। केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जहां सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 5 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। केन विलियमसन ने अपने वनडे करियर में 8 साल बाद ऐसा दिन देखा जब वह लगातार 2 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले साल 2017 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विलियमसन लगातार 2 मैचों में 6 और तीन रनों की पारी खेली थी।

रचिन रवींद्र और टॉम लेथम ने दिलाई न्यूजीलैंड को आसान जीत

न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, यहां से रचिन रवींद्र ने एक छोर से पारी को संभाला जिसके बाद तीसरे विकेट गिरने पर बल्लेबाजी करने उतरे टॉम लेथम ने उनका बखूबी साथ दिया और न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में तो अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन उन्हें ग्रुप-ए में अभी अपना आखिरी मुकाबला खेलना है जो 2 मार्च को भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह ग्रुप-ए में पहले नंबर पर खत्म करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/could-not-do-this-work-in-two-consecutive-innings-after/article-11558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.