भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर MP में क्रेज, 3000 जवान तैनात, जानें कैसे होगी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री?

Jagran Desk

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच आज खेला जाएगा. यह मैच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेला जाएगा. इस मुकाबले को देखते हुए ग्वालियर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं दर्शकों के लिए गाइडलाइन जारी किए गए हैं.

रविवार, 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नए क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं भारत बांग्लादेश टी20 क्रिकेट मैच से पहले पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद तैयारी की हैं. बांग्लादेश की टीम होटल रेडिसन में रुकी हुई है और इंडिया की टीम उषा किरण पैलेस में रुकी है. वहीं दोनों होटल के आस-पास 100-100 जवानों का बल लगाया गया है. इसके अलावा टीम के स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए रूट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. 22 से 24 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच सैकड़ा के करीब बल लगाया गया है. स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान जहां 1500 से 1800 जवानों को तैनात किया गया है.

कड़ी सुरक्षा को देखते हुए तैनात किए गए जवान

बता दें कि बंगलादेश टीम के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों की धमकी और लगातार हो रहे विरोध प्रर्दशन को देखते हुए स्टेडियम के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. 

mmएसपी राकेश सगर ने बताया कि आज स्टेडियम के आसपास जवानों की संख्या 3000 कर दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर चार आईपीएस, तीन दर्जन एडिशनल एसपी और डीएसपी तैनात किये गए हैं. राजधानी भोपाल से बलवा उपकरण सहित बैरिकेड्स के लिए अन्य सामग्री मंगाई गई है.

जानें कैसे होगी माधव राव सिंधिया इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री?

माधव राव सिंधिया इंटरनेशनल स्टेडियम में जाने के लिए मोती झील और बहोड़ापुर पर एंट्री गेट बनाया गया है और यहां से 3 लेयर सुरक्षा स्टेडियम तक की गई है. स्टेडियम जाने वाले रूट पर हैवी व्हीकल पूरी तरह बंद रहेंगे. मोती झील से टिकट धारक और व्यवस्था में लगे लोगों की एंट्री रहेगी और यही व्यवस्था गोल पहाड़िया एंट्री गेट से होगी. स्टेडियम के बाहर 3 लेयर सुरक्षा के साथ ही तार फेंसिंग की गई है और इसकी ऊंचाई अब 6 फीट से बढ़कर 10 फिट कर दी गई है. इस दौरान पुलिस का अश्व दल, मोबाइल उड़न दस्ते भी तैनात रहेंगे.

स्टेडियम में छह गेट से होगी दर्शकों की एंट्री

स्टेडियम में छह गेट के अंदर 32 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं और प्रत्येक चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. क्योंकि जिले में धारा 163 लगी हुई है. मैच के दौरान विरोध-प्रर्दशन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह नजर बनाई हुई है.

जानें भारत-बांग्लादेश मैच का शेड्यूल

6 अक्टूबर, 2024 को ग्वालियर में 12 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है. यह मुकाबला ग्वालियर के नव निर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  बता दें कि पहले टी-20 के बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर, 2024 को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 12 अक्टूबर, 2024 को खेला जाएगा. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर MP में क्रेज, 3000 जवान तैनात, जानें कैसे होगी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री?

Jagran Desk

रविवार, 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नए क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं भारत बांग्लादेश टी20 क्रिकेट मैच से पहले पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद तैयारी की हैं. बांग्लादेश की टीम होटल रेडिसन में रुकी हुई है और इंडिया की टीम उषा किरण पैलेस में रुकी है. वहीं दोनों होटल के आस-पास 100-100 जवानों का बल लगाया गया है. इसके अलावा टीम के स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए रूट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. 22 से 24 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच सैकड़ा के करीब बल लगाया गया है. स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान जहां 1500 से 1800 जवानों को तैनात किया गया है.

कड़ी सुरक्षा को देखते हुए तैनात किए गए जवान

बता दें कि बंगलादेश टीम के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों की धमकी और लगातार हो रहे विरोध प्रर्दशन को देखते हुए स्टेडियम के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. 

mmएसपी राकेश सगर ने बताया कि आज स्टेडियम के आसपास जवानों की संख्या 3000 कर दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर चार आईपीएस, तीन दर्जन एडिशनल एसपी और डीएसपी तैनात किये गए हैं. राजधानी भोपाल से बलवा उपकरण सहित बैरिकेड्स के लिए अन्य सामग्री मंगाई गई है.

जानें कैसे होगी माधव राव सिंधिया इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री?

माधव राव सिंधिया इंटरनेशनल स्टेडियम में जाने के लिए मोती झील और बहोड़ापुर पर एंट्री गेट बनाया गया है और यहां से 3 लेयर सुरक्षा स्टेडियम तक की गई है. स्टेडियम जाने वाले रूट पर हैवी व्हीकल पूरी तरह बंद रहेंगे. मोती झील से टिकट धारक और व्यवस्था में लगे लोगों की एंट्री रहेगी और यही व्यवस्था गोल पहाड़िया एंट्री गेट से होगी. स्टेडियम के बाहर 3 लेयर सुरक्षा के साथ ही तार फेंसिंग की गई है और इसकी ऊंचाई अब 6 फीट से बढ़कर 10 फिट कर दी गई है. इस दौरान पुलिस का अश्व दल, मोबाइल उड़न दस्ते भी तैनात रहेंगे.

स्टेडियम में छह गेट से होगी दर्शकों की एंट्री

स्टेडियम में छह गेट के अंदर 32 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं और प्रत्येक चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. क्योंकि जिले में धारा 163 लगी हुई है. मैच के दौरान विरोध-प्रर्दशन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह नजर बनाई हुई है.

जानें भारत-बांग्लादेश मैच का शेड्यूल

6 अक्टूबर, 2024 को ग्वालियर में 12 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है. यह मुकाबला ग्वालियर के नव निर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.  बता दें कि पहले टी-20 के बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर, 2024 को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 12 अक्टूबर, 2024 को खेला जाएगा. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/craze-in-mp-regarding-india-bangladesh-match-3000-soldiers-deployed-know/article-752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.