मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ी का हाथ टूटा, कई दिनों तक नहीं खेल पाएगा क्रिकेट

Sports Desk

एक तरफ सबका ध्यान आईपीएल 2025 पर लगा हुआ है, वहीं न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जा रहा है. कीवी टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है और टी20 सीरीज के बाद ODI सीरीज खेली जानी है. मगर इससे ठीक पहले न्यूजीलैंड के कप्तान चोट के कारण बाहर हो गए हैं.

आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. अभी तक सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं लेकिन पूरे क्रिकेट जगत में फिलहाल इसकी ही चर्चा हो रही है. हर किसी की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी लीग में चल रहे एक्शन पर ही टिकी हुई हैं. मगर आईपीएल से अलग न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है. दोनों के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जानी है लेकिन उससे ठीक पहले एक दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गया है. सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का हाथ टूट गया है, जिसके कारण वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार 29 मार्च से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले कीवी टीम को ये बुरी खबर मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से गुरुवार 27 मार्च को ये जानकारी दी गई. टीम की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि कप्तान लैथम को इस सीरीज की तैयारी के लिए प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लग गई थी. उनके हाथ का एक्स-रे करने पर दिखा कि हाथ में फ्रैक्चर है. इसके चलते वो अगले कई दिनों के लिए क्रिकेट एक्शन से दूर हो गए हैं.

लैथम को मिचेल सैंटनर की जगह टीम की कमान मिली थी, जो इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं. लैथम हाल ही में न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे, जहां उसे खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था. उस फाइनल के बाद लैथम का ये पहला ही मैच होने जा रहा था. मगर अब उनकी वापसी में कुछ और दिन लगेंगे. लैथम की गैरहाजिरी में अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे. ब्रेसवेल की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने बुधवार 26 मार्च को पाकिस्तान को आखिरी टी20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी.

लैथम की जगह लेने के लिए कीवी टीम में हेनरी निकोल्स की वापसी हुई है. वहीं मिच हे अब लैथम की गैरहाजिरी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. मिच हे हाल ही में टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे. मगर सिर्फ लैथम ही नहीं, बल्कि इस सीरीज के आखिरी दो मैच के लिए न्यूजीलैंड को बल्लेबाज विल यंग की कमी भी खलेगी. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यंग को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए छुट्टी दी गई है. वो ये वक्त अपनी पत्नी के साथ बिताएंगे और इसके चलते सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहेंगे. उनके कवर के तौर पर रीस मारियू को पहली बार कीवी टीम से बुलावा आया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मैच से पहले दिग्गज खिलाड़ी का हाथ टूटा, कई दिनों तक नहीं खेल पाएगा क्रिकेट

Sports Desk

आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. अभी तक सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं लेकिन पूरे क्रिकेट जगत में फिलहाल इसकी ही चर्चा हो रही है. हर किसी की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी लीग में चल रहे एक्शन पर ही टिकी हुई हैं. मगर आईपीएल से अलग न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला जा रहा है, जहां मेजबान टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है. दोनों के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज खेली जानी है लेकिन उससे ठीक पहले एक दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गया है. सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का हाथ टूट गया है, जिसके कारण वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार 29 मार्च से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले कीवी टीम को ये बुरी खबर मिली है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से गुरुवार 27 मार्च को ये जानकारी दी गई. टीम की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि कप्तान लैथम को इस सीरीज की तैयारी के लिए प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लग गई थी. उनके हाथ का एक्स-रे करने पर दिखा कि हाथ में फ्रैक्चर है. इसके चलते वो अगले कई दिनों के लिए क्रिकेट एक्शन से दूर हो गए हैं.

लैथम को मिचेल सैंटनर की जगह टीम की कमान मिली थी, जो इस वक्त आईपीएल में व्यस्त हैं. लैथम हाल ही में न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे, जहां उसे खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था. उस फाइनल के बाद लैथम का ये पहला ही मैच होने जा रहा था. मगर अब उनकी वापसी में कुछ और दिन लगेंगे. लैथम की गैरहाजिरी में अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे. ब्रेसवेल की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने बुधवार 26 मार्च को पाकिस्तान को आखिरी टी20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी.

लैथम की जगह लेने के लिए कीवी टीम में हेनरी निकोल्स की वापसी हुई है. वहीं मिच हे अब लैथम की गैरहाजिरी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. मिच हे हाल ही में टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे. मगर सिर्फ लैथम ही नहीं, बल्कि इस सीरीज के आखिरी दो मैच के लिए न्यूजीलैंड को बल्लेबाज विल यंग की कमी भी खलेगी. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यंग को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए छुट्टी दी गई है. वो ये वक्त अपनी पत्नी के साथ बिताएंगे और इसके चलते सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहेंगे. उनके कवर के तौर पर रीस मारियू को पहली बार कीवी टीम से बुलावा आया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/cricket-will-not-be-able-to-play-for-several-days/article-15600

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.