क्रिकेटर यश दयाल पर बलात्कार का केस दर्ज: युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर किया शोषण

Sports

आईपीएल 2025 के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए बलात्कार की FIR दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यश ने उसे शादी का झूठा वादा करके पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए और अब विवाह से साफ इनकार कर दिया।

सीएम योगी से की थी शिकायत

पीड़िता ने 21 जून को IGRS पोर्टल और सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 69 BNS के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यश दयाल की गिरफ्तारी की जाएगी।

युवती का आरोप: "2019 से रिलेशन में था, अब ब्लॉक कर दिया"

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी यश दयाल से 2019 में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे रिश्ते नजदीकियों में बदले और यश ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोप है कि यश उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज भी साथ लेकर गया और अपने परिजनों से मिलवाया।

हालांकि, कुछ समय से यश का व्यवहार बदल गया और एक महीने पहले उसने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्लॉक कर दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर यश ने मारपीट भी की।

सबूतों के साथ सामने आई पीड़िता

पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और फोटो भी पुलिस को सौंपी है। एक वायरल फोटो में वह यश दयाल के साथ गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान नजर आ रही है। 25 जून को उसने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट कर सीएम से न्याय की अपील की थी।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार:

  • पीड़िता के बयान 161 CrPC के तहत दर्ज होंगे

  • इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा

  • फिर 164 CrPC के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे

  • आरोपी पर गिरफ्तारी योग्य धाराएं लागू हैं, जल्द गिरफ्तारी हो सकती है

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल पहले भी एक सांप्रदायिक पोस्ट को लेकर विवादों में रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर सफाई दी थी कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं की थी।

IPL में दो टीमों से जीत

यश दयाल आईपीएल के शानदार गेंदबाज माने जाते हैं। वे अब तक 43 विकेट ले चुके हैं और दो टीमों (गुजरात टाइटंस और आरसीबी) से IPL चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

क्रिकेटर यश दयाल पर बलात्कार का केस दर्ज: युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर किया शोषण

Sports

सीएम योगी से की थी शिकायत

पीड़िता ने 21 जून को IGRS पोर्टल और सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 69 BNS के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यश दयाल की गिरफ्तारी की जाएगी।

युवती का आरोप: "2019 से रिलेशन में था, अब ब्लॉक कर दिया"

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी यश दयाल से 2019 में सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे रिश्ते नजदीकियों में बदले और यश ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। आरोप है कि यश उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज भी साथ लेकर गया और अपने परिजनों से मिलवाया।

हालांकि, कुछ समय से यश का व्यवहार बदल गया और एक महीने पहले उसने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्लॉक कर दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर यश ने मारपीट भी की।

सबूतों के साथ सामने आई पीड़िता

पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और फोटो भी पुलिस को सौंपी है। एक वायरल फोटो में वह यश दयाल के साथ गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान नजर आ रही है। 25 जून को उसने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट कर सीएम से न्याय की अपील की थी।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार:

  • पीड़िता के बयान 161 CrPC के तहत दर्ज होंगे

  • इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा

  • फिर 164 CrPC के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे

  • आरोपी पर गिरफ्तारी योग्य धाराएं लागू हैं, जल्द गिरफ्तारी हो सकती है

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल पहले भी एक सांप्रदायिक पोस्ट को लेकर विवादों में रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर सफाई दी थी कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं की थी।

IPL में दो टीमों से जीत

यश दयाल आईपीएल के शानदार गेंदबाज माने जाते हैं। वे अब तक 43 विकेट ले चुके हैं और दो टीमों (गुजरात टाइटंस और आरसीबी) से IPL चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/cricketer-yash-dayal-filed-a-rape-case-of-a-woman/article-26922

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.