'रोने वाले बच्चे...', सुनील गावस्कर ने इंग्लिश मीडिया को लगाई फटकार, ऐसे उड़ाई खिल्ली

SPORTS NEWS

कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया और इंग्लिश मीडिया की जमकर खिंचाई की.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय पिचों की लगातार आलोचना करने के लिए इंग्लिश मीडिया पर जमकर निशाना साधा है. कानपुर में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया और इंग्लिश मीडिया के एक वर्ग को 'रोने वाला बच्चा' करार दिया. गावस्कर ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन के शानदार शतक पर बात की और कहा कि इंग्लिश मीडिया ने चेपॉक की पिच को खेलने लायक नहीं बताया था, लेकिन अश्विन ने दिखाया कि वह इस सतह पर काफी अच्छा खेल सकते हैं.

गावस्कर (Sunil Gavaskar on Ashwin) ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर आप खुद पर मेहनत करें तो शतक बना सकते हैं. इसलिए जब लोग यह कह रहे थे कि 'आप यहां बल्लेबाजी नहीं कर सकते', तो उन्होंने अपनी बात पर अमल किया, उन्होंने रोने-धोने वाली बातें कीं, जो कि अंग्रेजी मीडिया की खास बातें हैं, जहां वे केवल भारतीय पिचों के बारे में बात करते हैं."

बता दें कि चेन्नई टेस्ट मैच में अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 113 रन बनाने में सफल रहे. अश्विन ने टेस्ट में अपना छठा सतक जमाया था. वहीं, दूसरी ओर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी लिए थे. अश्विन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. चेपॉक की पिच पर भले ही कोहली और रोहित बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे और सस्ते में लौट गए थे. लेकिन अश्विन और जडेजा ने उसी पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर भारत के लिए मैच बदल दिया था. 

दूसरी ओर दूसरे टेस्ट मैच में बारिश ने खलल डाला है. पहले दिन केवल 35 ओवर का ही मैच हो सका था. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए थे. अश्विन ने एक और आकाश दीप ने दो विकेट चटकाए थे. अश्विन एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं. ऐसा कर अश्विन ने कुंबले को पछाड़ दिया है. SU

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

'रोने वाले बच्चे...', सुनील गावस्कर ने इंग्लिश मीडिया को लगाई फटकार, ऐसे उड़ाई खिल्ली

SPORTS NEWS

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय पिचों की लगातार आलोचना करने के लिए इंग्लिश मीडिया पर जमकर निशाना साधा है. कानपुर में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया और इंग्लिश मीडिया के एक वर्ग को 'रोने वाला बच्चा' करार दिया. गावस्कर ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन के शानदार शतक पर बात की और कहा कि इंग्लिश मीडिया ने चेपॉक की पिच को खेलने लायक नहीं बताया था, लेकिन अश्विन ने दिखाया कि वह इस सतह पर काफी अच्छा खेल सकते हैं.

गावस्कर (Sunil Gavaskar on Ashwin) ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर आप खुद पर मेहनत करें तो शतक बना सकते हैं. इसलिए जब लोग यह कह रहे थे कि 'आप यहां बल्लेबाजी नहीं कर सकते', तो उन्होंने अपनी बात पर अमल किया, उन्होंने रोने-धोने वाली बातें कीं, जो कि अंग्रेजी मीडिया की खास बातें हैं, जहां वे केवल भारतीय पिचों के बारे में बात करते हैं."

बता दें कि चेन्नई टेस्ट मैच में अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 113 रन बनाने में सफल रहे. अश्विन ने टेस्ट में अपना छठा सतक जमाया था. वहीं, दूसरी ओर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी लिए थे. अश्विन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. चेपॉक की पिच पर भले ही कोहली और रोहित बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे और सस्ते में लौट गए थे. लेकिन अश्विन और जडेजा ने उसी पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर भारत के लिए मैच बदल दिया था. 

दूसरी ओर दूसरे टेस्ट मैच में बारिश ने खलल डाला है. पहले दिन केवल 35 ओवर का ही मैच हो सका था. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए थे. अश्विन ने एक और आकाश दीप ने दो विकेट चटकाए थे. अश्विन एशिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं. ऐसा कर अश्विन ने कुंबले को पछाड़ दिया है. SU

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/crying-child-sunil-gavaskar-reprimanded-the-english-media-mocked-it/article-228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.