CSK vs RCB: दोनों का चेन्नई के ग्राउंड पर कैसा है रिकॉर्ड? RCB का बेहद बुरा हाल; CSK का दबदबा कायम

Sports Desk

IPL 2025 CSK vs RCB: चेन्नई के मैदान पर 28 मार्च को आरसीबी और सीएसके के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के मैदान पर सीएसके की टीम हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करती आई है।

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार है। वहीं चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का रहा है दबदबा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट ग्राउंड में कुल 72 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 51 में जीत हासिल की है और सिर्फ 20 मैच हारे हैं। जबकि एक मैच टाई रहा है। इस ग्राउंड पर हमेशा से ही CSK का दबदबा रहा है और उसे यहां हरा पाना बहुत ही मुश्किल है।

CSK के पास हैं स्टार स्पिनर्स 

चेन्नई का चेपॉक ग्राउंड चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड है और वह हमेशा से ही यहां पर अच्छा प्रदर्शन करती आई है। यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार होती है और उसके पास रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज है। उनकी कैरम बॉल से बच पाना बिल्कुल आसान नहीं है और वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। दूसरी तरफ उनका साथ निभाने के लिए टीम में नूर अहमद भी है। कम उम्र में ही नूर ने दिखाया है कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी हैं। 

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स का चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रिकॉर्ड

आरसीबी का है बुरा हाल

दूसरी तरफ आरसीबी की टीम का चेन्नई के चेपॉक में बहुत ही खराब रिकॉर्ड रहा है। उसने यहां पर अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ पांच में जीत दर्ज की है और 8 मैच हारे हैं। आंकड़ों यही बता रहे हैं कि आरसीबी को चेपॉक में जीत दर्ज करने में हमेशा से ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने CSK के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर आखिरी बार जीत साल 2008 में ही हासिल की थी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

CSK vs RCB: दोनों का चेन्नई के ग्राउंड पर कैसा है रिकॉर्ड? RCB का बेहद बुरा हाल; CSK का दबदबा कायम

Sports Desk

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों टीमों के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार है। वहीं चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का रहा है दबदबा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट ग्राउंड में कुल 72 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 51 में जीत हासिल की है और सिर्फ 20 मैच हारे हैं। जबकि एक मैच टाई रहा है। इस ग्राउंड पर हमेशा से ही CSK का दबदबा रहा है और उसे यहां हरा पाना बहुत ही मुश्किल है।

CSK के पास हैं स्टार स्पिनर्स 

चेन्नई का चेपॉक ग्राउंड चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड है और वह हमेशा से ही यहां पर अच्छा प्रदर्शन करती आई है। यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार होती है और उसके पास रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज है। उनकी कैरम बॉल से बच पाना बिल्कुल आसान नहीं है और वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। दूसरी तरफ उनका साथ निभाने के लिए टीम में नूर अहमद भी है। कम उम्र में ही नूर ने दिखाया है कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी हैं। 

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स का चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रिकॉर्ड

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स का चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रिकॉर्ड

आरसीबी का है बुरा हाल

दूसरी तरफ आरसीबी की टीम का चेन्नई के चेपॉक में बहुत ही खराब रिकॉर्ड रहा है। उसने यहां पर अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ पांच में जीत दर्ज की है और 8 मैच हारे हैं। आंकड़ों यही बता रहे हैं कि आरसीबी को चेपॉक में जीत दर्ज करने में हमेशा से ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने CSK के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर आखिरी बार जीत साल 2008 में ही हासिल की थी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/csk-vs-rcb-both-have-a-very-bad-condition-of/article-15715

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.