- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- जोकोविच सेमीफाइनल में, धोनी ने देखा लाइव मुकाबला
जोकोविच सेमीफाइनल में, धोनी ने देखा लाइव मुकाबला
Sports
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं बल्कि टेनिस का मैदान है। धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं और उन्होंने यूएस ओपन 2025 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला लाइव देखा।
धोनी दर्शकदीर्घा में बैठे नजर आए, जहां उन्होंने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मैच एन्जॉय किया। जोकोविच ने अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को चार सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यवसायी हितेश सांघवी ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और जोकोविच के मैच की क्लिप भी अपलोड की। फैंस धोनी को कोर्ट में देखकर बेहद खुश नजर आए।
जोकोविच का इस साल शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अब तक खेले गए चारों ग्रैंड स्लैम में कम से कम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से होगा, जिनके खिलाफ उनका 5-3 का रिकॉर्ड है।
वहीं, धोनी के खेल करियर की बात करें तो उनके IPL 2026 में खेलने या न खेलने को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। IPL 2025 उनके लिए खास नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में केवल 196 रन बनाए और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। हालांकि, धोनी ने अभी तक IPL से संन्यास का ऐलान नहीं किया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए