- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ध्रुव जुरेल ने ठोका पहला टेस्ट शतक, खास अंदाज में भारतीय सेना को किया सैल्यूट
ध्रुव जुरेल ने ठोका पहला टेस्ट शतक, खास अंदाज में भारतीय सेना को किया सैल्यूट
Sports
अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जमाया।
24 वर्षीय जुरेल ने 210 गेंदों में 3 छक्के और 15 चौकों की मदद से शानदार 125 रन बनाए।
शतक बनाने के बाद उनका सेलिब्रेशन चर्चा में रहा। उन्होंने बल्ले को राइफल की तरह उठाकर सैल्यूट किया और फिर हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने बताया कि उनका यह सेलिब्रेशन भारतीय सेना को समर्पित था। उन्होंने कहा,
“अर्धशतक पूरा करने का जश्न मेरे पिता के लिए था, जबकि शतक का जश्न भारतीय सेना के लिए। मैंने करीब से देखा है कि वे कितनी मेहनत करते हैं। वे इस सम्मान के हकदार हैं।”
ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद जुरेल भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। यही वजह रही कि बेटे ने अपने करियर के पहले शतक को सेना को समर्पित किया।
जडेजा के साथ शानदार साझेदारी
जुरेल ने अपनी पारी के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 206 रनों की बड़ी साझेदारी की। हालांकि, यह जोड़ी वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के 2002 में बनाए गए 214 रनों के रिकॉर्ड से चूक गई।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 448 रन बना लिए थे। जडेजा 104 रन और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 162 रन ही बना पाई थी। भारत को अब तक 286 रनों की बढ़त मिल चुकी है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए