- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, हारने वाली टीम की बढ़ेंगी मुश्किलें
IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, हारने वाली टीम की बढ़ेंगी मुश्किलें
स्पोर्ट्स डेस्क
IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। हारने वाली टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।
सोमवार शाम HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस अब अपने आखिरी चरण में है। दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मुकाबले में सिर्फ जीत का विकल्प बचा है। टीम ने अब तक 11 में से 8 मैच हार चुके हैं, और एक और हार उन्हें लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। वहीं, पंजाब किंग्स भी लगातार तीन मैच हारकर दबाव में हैं। ऐसे में शाम 7.30 बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का मामला है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला पिछली हार का बदला लेने का भी मौका है, क्योंकि पिछले मैच में पंजाब ने उन्हें 6 विकेट से हराया था। IPL में दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें पंजाब ने 18 और दिल्ली ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे पंजाब ने अपने नाम किया था। पिछले सीज़न में भी पंजाब का पलड़ा भारी रहा था, तो दिल्ली के लिए ये मुकाबला सिर्फ दो अंक का नहीं बल्कि सम्मान और वापसी का भी है। ऐसी खबरें हैं कि टीम मैनेजमेंट कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने का विचार कर रही है। कप्तान अक्षर पटेल ने हाल ही में इशारा किया था कि वे अब बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाना चाहेंगे। KKR के खिलाफ हार के बाद उन्होंने कहा था कि आने वाले मैचों में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी रही है। धीमी और टर्निंग पिचों पर उसके बल्लेबाज लगातार संघर्ष कर रहे हैं। केएल राहुल जरूर रन बना रहे हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से लगातार सहयोग नहीं मिल रहा है। कुलदीप यादव की फॉर्म भी चिंता का विषय बन गई है। गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को एकजुटता की जरूरत है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की शुरुआत इस सीजन में काफी मजबूत रही, लेकिन अब टीम की लय बिगड़ गई है। खराब फील्डिंग और डेथ ओवर्स में ज्यादा रन देना उनकी हार का मुख्य कारण रहा है। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह भी हाल के मैचों में बड़ी पारियां नहीं खेल सके हैं। हालांकि, कूपर कोनोली और अर्शदीप सिंह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को उसी मानसिकता में लौटना होगा जिससे उसने सीजन की शुरुआत की थी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि धर्मशाला का माहौल खिलाड़ियों में नया उत्साह भर सकता है। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करने के लिए जानी जाती है, यहां गेंद में अच्छी उछाल और आउटफील्ड में तेज गति देखने को मिलती है। आंकड़ों को देखें तो इस मैदान पर IPL के 14 मुकाबलों में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसलिए टॉस भी महत्वपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। शाम को तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब की संभावित टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली की टीम में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव पर नजर रहेगी। फिलहाल, दोनों टीमों की स्थिति ऐसी है कि एक छोटी सी गलती भी सीजन पर भारी पड़ सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए