- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान कुत्तों का हमला, दो विदेशी कोच और सि...
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान कुत्तों का हमला, दो विदेशी कोच और सिक्योरिटी गार्ड घायल
Sports
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के दौरान शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई।
यहां स्टेडियम परिसर में घुसे आवारा कुत्तों ने जापान और केन्या के कोच सहित एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:18 बजे जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु को ट्रेनिंग ट्रैक पर कुत्ते ने काट लिया। इसके कुछ ही देर बाद 9:42 बजे कॉल रूम के पास खड़े केन्या के कोच डेनिस माराजिया भी हमले का शिकार हो गए। इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड को भी कुत्तों ने काट लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें सुरक्षित टीम होटल भेजा गया। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को सख्त कर दिया गया है।
दरअसल, इससे पहले ही आयोजन समिति ने 21 अगस्त को एमसीडी को पत्र लिखकर स्टेडियम से आवारा कुत्तों को हटाने का अनुरोध किया था। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि खाने की तलाश में कुत्ते परिसर में घुस आते हैं। अब घटना के बाद स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया है और कुत्ता पकड़ने वाली टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी गई हैं।
यह घटना भारत में हो रहे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए