- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- डीपीएस कोलार की अमीषी रावत ने तैराकी में जीता कांस्य पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
डीपीएस कोलार की अमीषी रावत ने तैराकी में जीता कांस्य पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
BHOPAL, MP
डीपीएस कोलार की छात्रा अमीषी रावत ने भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
यह प्रतियोगिता प्रकाश तरण पुष्कर, भोपाल में आयोजित की गई थी, जिसमें अमीषी ने अंडर-17 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया। अमीषी ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर अब वे राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हो गई हैं।
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
डीपीएस कोलार के प्राचार्य, शिक्षकगण और साथी छात्रों ने अमीषी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अमीषी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए