अपने ही देश के टूर्नामेंट को 'बॉयकॉट' करेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर्स? हो सकता है बड़ा बवाल

Sports Desk

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी अपने ही देश की लीग का विरोध करने का विचार कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि क्यों इंग्लिश खिलाड़ियों को ऐसा कदम उठाना पड़ सकता है.

इंग्लैंड के क्रिकेटर्स अपने ही देश के टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने का विचार कर रहे हैं. यह बॉयकॉट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की नो ऑब्जेक्शन पॉलिसी में बदलाव के विरोध में हो सकता है. खिलाड़ियों को किसी लीग में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड से एनओसी (No Objection Certificate) लेने के जरूरत होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लिश बोर्ड एनओसी जारी करने की नीति में बदलाव कर रहा है. 

'द टेलिग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड बोर्ड ने पिछले हफ्ते उन लीग के लिए खिलाड़ियों की एनओसी जारी नहीं करने का फैसला किया, जिनकी तारीखों का टकराव डोमेस्टिक सीजन के साथ हो रहा है. हालांकि इसमें उन खिलाड़ियों को राहत मिलेगी, जिनके पास काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का कॉन्ट्रैक्ट है.

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि इंग्लैंड बोर्ड की एनओसी जारी नहीं करने की पॉलिसी में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शामिल नहीं है. आईपीएल खेलने के लिए इंग्लिश प्लेयर्स को एनओसी में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेलने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. 

रिपोर्ट में बताया गया कि अगले साल घरेलू सीजन में टकराने वाली लीग में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग, लंका प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका) और कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है. 

50 खिलाड़ी कर सकते हैं बॉयकॉट

रिपोर्ट आगे कहा गया कि बोर्ड की नीति को देखते हुए इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर्स का एक ग्रुप द हंड्रेड को बॉयकॉट करने का विचार कर रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर बॉयकॉट होता है, तो फिर उसके बाद क्या फैसला निकलता है. 

न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड 

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद है. दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. वहीं दूसरा टेस्ट प्रगति पर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अपने ही देश के टूर्नामेंट को 'बॉयकॉट' करेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर्स? हो सकता है बड़ा बवाल

Sports Desk

इंग्लैंड के क्रिकेटर्स अपने ही देश के टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने का विचार कर रहे हैं. यह बॉयकॉट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की नो ऑब्जेक्शन पॉलिसी में बदलाव के विरोध में हो सकता है. खिलाड़ियों को किसी लीग में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड से एनओसी (No Objection Certificate) लेने के जरूरत होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लिश बोर्ड एनओसी जारी करने की नीति में बदलाव कर रहा है. 

'द टेलिग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड बोर्ड ने पिछले हफ्ते उन लीग के लिए खिलाड़ियों की एनओसी जारी नहीं करने का फैसला किया, जिनकी तारीखों का टकराव डोमेस्टिक सीजन के साथ हो रहा है. हालांकि इसमें उन खिलाड़ियों को राहत मिलेगी, जिनके पास काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का कॉन्ट्रैक्ट है.

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि इंग्लैंड बोर्ड की एनओसी जारी नहीं करने की पॉलिसी में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शामिल नहीं है. आईपीएल खेलने के लिए इंग्लिश प्लेयर्स को एनओसी में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेलने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. 

रिपोर्ट में बताया गया कि अगले साल घरेलू सीजन में टकराने वाली लीग में कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग, लंका प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका) और कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है. 

50 खिलाड़ी कर सकते हैं बॉयकॉट

रिपोर्ट आगे कहा गया कि बोर्ड की नीति को देखते हुए इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर्स का एक ग्रुप द हंड्रेड को बॉयकॉट करने का विचार कर रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर बॉयकॉट होता है, तो फिर उसके बाद क्या फैसला निकलता है. 

न्यूजीलैंड दौरे पर इंग्लैंड 

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद है. दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. वहीं दूसरा टेस्ट प्रगति पर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/englands-cricketers-will-boycott-their-own-countrys-tournament-there-could/article-4907

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.