इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत, सीरीज पर भी कब्जा

Sports

इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 196 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। हालांकि शुरुआत निराशाजनक रही, जब पहली ही गेंद पर एविन लुईस आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान शाई होप (49) और जॉनसन चार्ल्स (47) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े।

मैच के अंतिम ओवरों में रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 30) और जेसन होल्डर (नाबाद 29) ने तेजी से रन बटोरे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। हालांकि आदिल राशिद बेहद महंगे साबित हुए और एक ओवर में 31 सहित कुल 59 रन दिए।

इंग्लैंड की भी रही डगमगाती शुरुआत

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत भी कमजोर रही। जेमी स्मिथ मात्र 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान जोस बटलर (31) और बेन डकेट (35) ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर पारी को संभाला।

बटलर और हैरी ब्रूक के बीच तीसरे विकेट के लिए भी 40 रन की उपयोगी साझेदारी हुई। लेकिन अंतिम जीत टॉम बेंटन (11 गेंद, नाबाद 30) और जैकब बेथेल की ताबड़तोड़ साझेदारी से आई, जिन्होंने 15 गेंदों पर 43 रन जोड़कर मैच का पासा पलट दिया।

जोसेफ ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज को 1-1 सफलता मिली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत, सीरीज पर भी कब्जा

Sports

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 196 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। हालांकि शुरुआत निराशाजनक रही, जब पहली ही गेंद पर एविन लुईस आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान शाई होप (49) और जॉनसन चार्ल्स (47) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े।

मैच के अंतिम ओवरों में रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 30) और जेसन होल्डर (नाबाद 29) ने तेजी से रन बटोरे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। हालांकि आदिल राशिद बेहद महंगे साबित हुए और एक ओवर में 31 सहित कुल 59 रन दिए।

इंग्लैंड की भी रही डगमगाती शुरुआत

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत भी कमजोर रही। जेमी स्मिथ मात्र 9 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान जोस बटलर (31) और बेन डकेट (35) ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर पारी को संभाला।

बटलर और हैरी ब्रूक के बीच तीसरे विकेट के लिए भी 40 रन की उपयोगी साझेदारी हुई। लेकिन अंतिम जीत टॉम बेंटन (11 गेंद, नाबाद 30) और जैकब बेथेल की ताबड़तोड़ साझेदारी से आई, जिन्होंने 15 गेंदों पर 43 रन जोड़कर मैच का पासा पलट दिया।

जोसेफ ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज को 1-1 सफलता मिली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/englands-thrilling-victory-over-west-indies-also-capture-the-series/article-23667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.