फाफ डु प्लेसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में लेंगे हिस्सा, इस देश ने बनाया टीम का कप्तान

Sports Desk

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर राउंड के लिए नामिबिया ने फाफ डु प्लेसी को कप्तान बनाया है. कई फैंस इस फैसले से काफी हैरान हैं कि आखिर 40 साल के साउथ अफ्रीकी दिग्गज डु प्लेसी अंडर-19 टीम में कैसे खेल सकते हैं. तो क्या है इसकी पूरी सच्चाई आइये जानते हैं?

2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर राउंड के लिए नामिबिया ने फाफ डु प्लेसी को टीम का कप्तान बनाया है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि भला 40 साल के डु प्लेसी अंडर-19 टीम का हिस्सा कैसे हो सकते हैं? साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी होकर वो नामिबिया के कप्तान कैसे बन सकते हैं? लेकिन आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नामीबिया ने जिस खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है, वो साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसी नहीं बल्कि नामीबियाई युवा खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी हैं, जो फिलहाल महज 17 साल के हैं.

28 मार्च से क्वालिफायर

नामीबिया के युवा खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी की उम्र फिलहाल महज 17 साल है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने नामिबिया के लिए 3 मुकाबले खेले हैं. अब 28 मार्च से शुरू होने वाले डिवीजन 1 क्वालीफायर में फाफ डु प्लेसिस अपनी टीम की अगुआई करते हुए दिखेंगे. इस दौरान नामीबिया की टीम अफ्रीका ग्रुप में केन्या, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, तंजानिया और युगांडा का सामना करेगी.

इस राउंड के सारे मुकाबले नाइजीरिया के लागोस शहर में खेले जाएंगे. नामिबिया की टीम अपनी शुरुआत 28 मार्च को नाइजीरिया के खिलाफ करेगी. बता दें 2026 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामिबिया की मेजबानी में खेला जाना है. अगर नामिबिया की टीम अफ्रीका ग्रुप में जीतने में कामयाब होती है तो वो अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

नामिबिया का स्क्वॉड:

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), एड्रियन कोएट्जी, बेन ब्रासेल, डैन ब्रासेल, एरिक लिंटवेल्ट, हेनरी ग्रांट, जांको एंगेलब्रेक्ट, जूनियन तनयंदा, लियम बेसन, लुका मिकेलो, मैक्स हेंगो, रोवन वान वुरेन, तियान वान डर मरवे, वाल्डो स्मिथ.

आईपीएल में खेलेंगे डु प्लेसिस

वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसी की बात करें तो 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 में दिल्ली की टीम 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेगी. दिल्ली ने डुो प्लेसी इस सीजन में अपना उपकप्तान नियुक्त किया है. मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें2 करोड़ रुपए में खरीदा था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फाफ डु प्लेसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में लेंगे हिस्सा, इस देश ने बनाया टीम का कप्तान

Sports Desk

2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप क्वालिफायर राउंड के लिए नामिबिया ने फाफ डु प्लेसी को टीम का कप्तान बनाया है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि भला 40 साल के डु प्लेसी अंडर-19 टीम का हिस्सा कैसे हो सकते हैं? साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी होकर वो नामिबिया के कप्तान कैसे बन सकते हैं? लेकिन आपको हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नामीबिया ने जिस खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है, वो साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसी नहीं बल्कि नामीबियाई युवा खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी हैं, जो फिलहाल महज 17 साल के हैं.

28 मार्च से क्वालिफायर

नामीबिया के युवा खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी की उम्र फिलहाल महज 17 साल है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने नामिबिया के लिए 3 मुकाबले खेले हैं. अब 28 मार्च से शुरू होने वाले डिवीजन 1 क्वालीफायर में फाफ डु प्लेसिस अपनी टीम की अगुआई करते हुए दिखेंगे. इस दौरान नामीबिया की टीम अफ्रीका ग्रुप में केन्या, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, तंजानिया और युगांडा का सामना करेगी.

इस राउंड के सारे मुकाबले नाइजीरिया के लागोस शहर में खेले जाएंगे. नामिबिया की टीम अपनी शुरुआत 28 मार्च को नाइजीरिया के खिलाफ करेगी. बता दें 2026 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामिबिया की मेजबानी में खेला जाना है. अगर नामिबिया की टीम अफ्रीका ग्रुप में जीतने में कामयाब होती है तो वो अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

नामिबिया का स्क्वॉड:

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), एड्रियन कोएट्जी, बेन ब्रासेल, डैन ब्रासेल, एरिक लिंटवेल्ट, हेनरी ग्रांट, जांको एंगेलब्रेक्ट, जूनियन तनयंदा, लियम बेसन, लुका मिकेलो, मैक्स हेंगो, रोवन वान वुरेन, तियान वान डर मरवे, वाल्डो स्मिथ.

आईपीएल में खेलेंगे डु प्लेसिस

वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसी की बात करें तो 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 में दिल्ली की टीम 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत करेगी. दिल्ली ने डुो प्लेसी इस सीजन में अपना उपकप्तान नियुक्त किया है. मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें2 करोड़ रुपए में खरीदा था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/faf-du-plessy-will-take-part-in-the-under-19-world/article-14677

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.