पहले दिन छाए यशस्वी-शुभमन, भारत की शानदार शुरुआत

Sports

लीड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 359 रन बना लिए हैं।

शतकवीर यशस्वी और कप्तान शुभमन का जलवा

मैच की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त लय में बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल अभी भी क्रीज पर टिके हैं और 127 रन बनाकर नाबाद हैं।

रिषभ पंत का तेज अर्धशतक

यशस्वी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिषभ पंत ने भी तेजतर्रार अर्धशतक जमाया और वह 65 रन बनाकर नॉटआउट हैं। पंत के आक्रामक शॉट्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया।

राहुल को नहीं मिला बड़ा स्कोर, साई सुदर्शन फ्लॉप

केएल राहुल 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की बॉलिंग फीकी

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स को एक सफलता मिली। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लिश गेंदबाजी कमजोर नज़र आई।

मौसम की भूमिका अहम

दूसरे दिन का खेल शनिवार दोपहर 3:30 बजे (IST) से शुरू होगा। लीड्स में दोपहर के बाद 60% बारिश की संभावना जताई गई है, जो खेल को प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पहले दिन छाए यशस्वी-शुभमन, भारत की शानदार शुरुआत

Sports

शतकवीर यशस्वी और कप्तान शुभमन का जलवा

मैच की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त लय में बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल अभी भी क्रीज पर टिके हैं और 127 रन बनाकर नाबाद हैं।

रिषभ पंत का तेज अर्धशतक

यशस्वी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिषभ पंत ने भी तेजतर्रार अर्धशतक जमाया और वह 65 रन बनाकर नॉटआउट हैं। पंत के आक्रामक शॉट्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया।

राहुल को नहीं मिला बड़ा स्कोर, साई सुदर्शन फ्लॉप

केएल राहुल 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की बॉलिंग फीकी

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए जबकि ब्रायडन कार्स को एक सफलता मिली। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लिश गेंदबाजी कमजोर नज़र आई।

मौसम की भूमिका अहम

दूसरे दिन का खेल शनिवार दोपहर 3:30 बजे (IST) से शुरू होगा। लीड्स में दोपहर के बाद 60% बारिश की संभावना जताई गई है, जो खेल को प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/famorous-start-of-india-on-the-first-day/article-25012

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.