फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों के बीच करवाया कॉम्पिटिशन, 300 डॉलर का रखा इनाम; देखें किसने मारी बाजी

Sports Desk

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों के बीच एक दिलचस्प प्रतियोगिता करवाई. इस प्रतियोगिता पर 300 डॉलर का इनाम भी रखा गया.

 भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न में मौजूद है. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयारी में जुटी है. इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर किया, जिसमें फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प फील्डिंग कॉम्पिटिशन करवाया. कॉम्पिटिशन जीतने के लिए 300 डॉलर का इनाम भी रखा गया. 

इस प्रतियोगिता के लिए फील्डिंग कोच ने 6-6 खिलाड़ियों के तीन ग्रुप चुने. तीनों ग्रुप में युवा खिलाड़ियों को कप्तान बनाया गया. ग्रुप-1 में सरफराज खान कप्तान रहे. इस ग्रुप में- सरफराज खान, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल शामिल रहे. 

ग्रुप-2 में मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाया गया. इस ग्रुप में सिराज, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, आकाशदीप और नितीश कुमार रेड्डी शामिल रहे. 

फिर ग्रुप-3 में ध्रुव जुरेल को कप्तान बनाया गया. इस ग्रुप में ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर शामिल रहे.

क्या थी प्रतियोगिता?

प्रतियोगिता के लिए तीन थ्रो प्वाइंट्स बनाए गए. सभी थ्रो प्वाइंट्स को अलग-अलग प्वाइंट्स दिए गए. सभी ग्रुप के हर एक खिलाड़ी को थ्रो करने के मौके दिए गए. सबसे ज्यादा प्वाइंट्स हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया. 

ध्रुव जुरेल की टीम ने मारी बाजी 

ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम ने प्रतियोगिता में बाजी मारी. जीत के बाद फील्डिंग कोच ने ध्रुव जुरेल को 300 डॉलर का इनाम दिया. जीत हासिल करने के बाद जुरेल काफी खुश नजर आए. 

बता दें कि पिछला यानी सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था. मुकाबले में बारिश ने काफी ज्यादा परेशान किया था. 5 दिन मैच में 4 दिन बारिश ने दखल दी थी. बारिश के कारण मुकाबले का नतीजा ड्रॉ रहा था. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों के बीच करवाया कॉम्पिटिशन, 300 डॉलर का रखा इनाम; देखें किसने मारी बाजी

Sports Desk

 भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न में मौजूद है. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयारी में जुटी है. इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर किया, जिसमें फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प फील्डिंग कॉम्पिटिशन करवाया. कॉम्पिटिशन जीतने के लिए 300 डॉलर का इनाम भी रखा गया. 

इस प्रतियोगिता के लिए फील्डिंग कोच ने 6-6 खिलाड़ियों के तीन ग्रुप चुने. तीनों ग्रुप में युवा खिलाड़ियों को कप्तान बनाया गया. ग्रुप-1 में सरफराज खान कप्तान रहे. इस ग्रुप में- सरफराज खान, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल शामिल रहे. 

ग्रुप-2 में मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाया गया. इस ग्रुप में सिराज, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, आकाशदीप और नितीश कुमार रेड्डी शामिल रहे. 

फिर ग्रुप-3 में ध्रुव जुरेल को कप्तान बनाया गया. इस ग्रुप में ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर शामिल रहे.

क्या थी प्रतियोगिता?

प्रतियोगिता के लिए तीन थ्रो प्वाइंट्स बनाए गए. सभी थ्रो प्वाइंट्स को अलग-अलग प्वाइंट्स दिए गए. सभी ग्रुप के हर एक खिलाड़ी को थ्रो करने के मौके दिए गए. सबसे ज्यादा प्वाइंट्स हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया. 

ध्रुव जुरेल की टीम ने मारी बाजी 

ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली टीम ने प्रतियोगिता में बाजी मारी. जीत के बाद फील्डिंग कोच ने ध्रुव जुरेल को 300 डॉलर का इनाम दिया. जीत हासिल करने के बाद जुरेल काफी खुश नजर आए. 

बता दें कि पिछला यानी सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया था. मुकाबले में बारिश ने काफी ज्यादा परेशान किया था. 5 दिन मैच में 4 दिन बारिश ने दखल दी थी. बारिश के कारण मुकाबले का नतीजा ड्रॉ रहा था. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/fielding-coach-t-dilip-organized-a-competition-among-the-players/article-6115

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.