कार एक्सीडेंट में फुटबॉलर डिएगो जोटा की मौत: लिवरपूल स्टार की कार पलटी, आग लगने से भाई समेत हुआ निधन

Sports

पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और इंग्लिश क्लब लिवरपूल एफसी के फॉरवर्ड डिएगो जोटा की गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

उनकी उम्र महज 28 वर्ष थी। हादसे में उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा (26) की भी जान चली गई। दोनों भाई पुर्तगाल के जमोरा प्रांत में कार से सफर कर रहे थे, तभी उनकी लेम्बोर्गिनी कार का टायर फट गया और कार पलट गई। इसके बाद वाहन में भयंकर आग लग गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में लगी भीषण आग, दोनों भाइयों की मौके पर मौत

स्थानीय पुलिस और फायर अधिकारियों के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह हुआ। जोटा और उनका भाई आंद्रे कार में सफर कर रहे थे, तभी टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर पलटी और उसमें आग लग गई। राहत और बचाव दल जब तक पहुंचता, कार पूरी तरह जल चुकी थी।

महज दो हफ्ते पहले हुई थी जोटा की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिएगो जोटा की महज दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। यह खबर पुर्तगाल ही नहीं, पूरी फुटबॉल दुनिया को सदमे में डाल गई है। लिवरपूल एफसी, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ और दुनियाभर के फुटबॉल क्लबों और खिलाड़ियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉलर थे

जोटा के छोटे भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉलर थे। वे पुर्तगाल की क्लब FC पेनाफिल के लिए मिडफील्डर के तौर पर खेलते थे। दोनों भाइयों का एक ही साथ यूं दुनिया से जाना, खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

एवर्टन के खिलाफ रहा जोटा का आखिरी गोल

डिएगो जोटा ने 2 अप्रैल 2025 को लिवरपूल की ओर से एवर्टन के खिलाफ अपना आखिरी गोल किया था। उस मैच में जोटा ने मिडफील्ड से पास पाकर 5 डिफेंडर्स को चकमा देते हुए शानदार गोल किया था। उनकी ड्रिबलिंग स्किल्स ने सभी फुटबॉल प्रेमियों को चौंका दिया था।

करियर में 130 से ज्यादा गोल, लिवरपूल का भरोसेमंद स्ट्राइकर

जोटा ने अपने फुटबॉल करियर में 130 से अधिक गोल किए थे। वे वोल्व्स, एटलेटिको मैड्रिड, पोर्टो और लिवरपूल जैसे बड़े क्लबों के लिए खेले। अपने आक्रामक खेल, तेज़ी और टीम भावना के लिए वे दुनियाभर में पसंद किए जाते थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कार एक्सीडेंट में फुटबॉलर डिएगो जोटा की मौत: लिवरपूल स्टार की कार पलटी, आग लगने से भाई समेत हुआ निधन

Sports

उनकी उम्र महज 28 वर्ष थी। हादसे में उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा (26) की भी जान चली गई। दोनों भाई पुर्तगाल के जमोरा प्रांत में कार से सफर कर रहे थे, तभी उनकी लेम्बोर्गिनी कार का टायर फट गया और कार पलट गई। इसके बाद वाहन में भयंकर आग लग गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में लगी भीषण आग, दोनों भाइयों की मौके पर मौत

स्थानीय पुलिस और फायर अधिकारियों के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह हुआ। जोटा और उनका भाई आंद्रे कार में सफर कर रहे थे, तभी टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर पलटी और उसमें आग लग गई। राहत और बचाव दल जब तक पहुंचता, कार पूरी तरह जल चुकी थी।

महज दो हफ्ते पहले हुई थी जोटा की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिएगो जोटा की महज दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। यह खबर पुर्तगाल ही नहीं, पूरी फुटबॉल दुनिया को सदमे में डाल गई है। लिवरपूल एफसी, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ और दुनियाभर के फुटबॉल क्लबों और खिलाड़ियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉलर थे

जोटा के छोटे भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉलर थे। वे पुर्तगाल की क्लब FC पेनाफिल के लिए मिडफील्डर के तौर पर खेलते थे। दोनों भाइयों का एक ही साथ यूं दुनिया से जाना, खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

एवर्टन के खिलाफ रहा जोटा का आखिरी गोल

डिएगो जोटा ने 2 अप्रैल 2025 को लिवरपूल की ओर से एवर्टन के खिलाफ अपना आखिरी गोल किया था। उस मैच में जोटा ने मिडफील्ड से पास पाकर 5 डिफेंडर्स को चकमा देते हुए शानदार गोल किया था। उनकी ड्रिबलिंग स्किल्स ने सभी फुटबॉल प्रेमियों को चौंका दिया था।

करियर में 130 से ज्यादा गोल, लिवरपूल का भरोसेमंद स्ट्राइकर

जोटा ने अपने फुटबॉल करियर में 130 से अधिक गोल किए थे। वे वोल्व्स, एटलेटिको मैड्रिड, पोर्टो और लिवरपूल जैसे बड़े क्लबों के लिए खेले। अपने आक्रामक खेल, तेज़ी और टीम भावना के लिए वे दुनियाभर में पसंद किए जाते थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/footballer-diego-jota-died-in-car-accident-liverpool-stars-car/article-26462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.