IPL 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों के नाम हुए तय, अब इन 2 टीम को करना है अपने कप्तान का ऐलान

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक 8 टीमों के कप्तान के नाम जहां तय हो चुके हैं तो वहीं 2 टीमों के कप्तान के नाम का ऐलान होना बाकी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसको लेकर अब सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए लगभग एक महीने का समय बचा है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13 फरवरी को आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया जिसमें उन्होंने रजत पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कुछ टीमों ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स की जिम्मेदारी को बरकरार रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब तक 8 टीमों के कप्तानों के नाम जहां आईपीएल 2025 सीजन के लिए फाइनल हो चुके हैं तो वहीं 2 टीमों को अभी भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करना है।

डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की कमान कौन संभालेगा

आईपीएल 2025 के लिए अब तक जिन 8 टीमों के कप्तानों के नामों का फैसला हो चुका है उसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम शामिल है। वहीं अब सभी फैंस को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान के नाम का ऐलान का इंतजार है। आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन करने का फैसला नहीं किया था, जिनकी कप्तानी में उन्होंने पिछले ही सीजन खिताब जीता था। वहीं मेगा ऑक्शन में अय्यर पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बन गए ऐसे में अब केकेआर को आईपीएल 2025 के लिए अपनी नई कप्तान का ऐलान करना होगा। केकेआर टीम की कप्तानी की रेस में 2 खिलाड़ी इस समय आगे चल रहे हैं, जिसमें वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

दिल्ली कैपिटल्स के नाम के नाम का फैंस को इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 के सीजन में किस कप्तान के नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरेगी, इसको लेकर अब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। फ्रेंचाइजी की तरफ से आगामी सीजन के लिए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी संभालने की रेस में केएल राहुल और अक्षर पटेल का नाम शामिल है, जिसमें राहुल इस सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम का हिस्सा बने हैं, वहीं अक्षर टीम का पिछले कई सीजन से एक अहम हिस्सा हैं।

आईपीएल 2025 के लिए अब तक सामने आए टीमों के कप्तान के नाम

  • मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या
  • चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़
  • राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन
  • गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल
  • सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस
  • पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स - ऋषभ पंत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों के नाम हुए तय, अब इन 2 टीम को करना है अपने कप्तान का ऐलान

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसको लेकर अब सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए लगभग एक महीने का समय बचा है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13 फरवरी को आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया जिसमें उन्होंने रजत पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कुछ टीमों ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स की जिम्मेदारी को बरकरार रखने का फैसला किया है। ऐसे में अब तक 8 टीमों के कप्तानों के नाम जहां आईपीएल 2025 सीजन के लिए फाइनल हो चुके हैं तो वहीं 2 टीमों को अभी भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान करना है।

डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की कमान कौन संभालेगा

आईपीएल 2025 के लिए अब तक जिन 8 टीमों के कप्तानों के नामों का फैसला हो चुका है उसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम शामिल है। वहीं अब सभी फैंस को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान के नाम का ऐलान का इंतजार है। आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन करने का फैसला नहीं किया था, जिनकी कप्तानी में उन्होंने पिछले ही सीजन खिताब जीता था। वहीं मेगा ऑक्शन में अय्यर पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बन गए ऐसे में अब केकेआर को आईपीएल 2025 के लिए अपनी नई कप्तान का ऐलान करना होगा। केकेआर टीम की कप्तानी की रेस में 2 खिलाड़ी इस समय आगे चल रहे हैं, जिसमें वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

दिल्ली कैपिटल्स के नाम के नाम का फैंस को इंतजार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 के सीजन में किस कप्तान के नेतृत्व में खेलने मैदान पर उतरेगी, इसको लेकर अब तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। फ्रेंचाइजी की तरफ से आगामी सीजन के लिए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी संभालने की रेस में केएल राहुल और अक्षर पटेल का नाम शामिल है, जिसमें राहुल इस सीजन को लेकर हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम का हिस्सा बने हैं, वहीं अक्षर टीम का पिछले कई सीजन से एक अहम हिस्सा हैं।

आईपीएल 2025 के लिए अब तक सामने आए टीमों के कप्तान के नाम

  • मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या
  • चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़
  • राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन
  • गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल
  • सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस
  • पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स - ऋषभ पंत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार
https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/for-ipl-2025-these-2-teams-have-to-announce-their/article-10207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.