चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, तीन बल्लेबाजों ने मिलकर किया अजूबा

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में जो काम कभी नहीं हुआ था, वो न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले में हो गया। तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक ठोककर नया कीर्तिमान बना दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सीजन अब समापन की ओर है। भारत के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीत लिया। इस मैच में एक ऐसा कमाल भी हुआ है, जो इससे पहले कभी देखने के लिए नहीं मिला। मैच के दौरान तीन बल्लेबाजों ने मिलकर करिश्मा कर दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक ही मैच में लगी तीन सेंचुरी

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कई बार अपने देखा होगा कि एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, एक मैच में एक ही टीम ओर से दो सेंचुरी लगते हुए भी आपने देखी होंगी। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब एक ही मैच में तीन शतक लग गए हों। लेकिन अ​ब ऐसा भी हो गया है। न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में पहले न्यूजीलैंड की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली और इसके बाद साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने भी सेंचुरी ठोक दी। 

पहले रचिन रवींद्र और केन विलियमन ने लगाया शतक

न्यूजीलैंड की ओर से पहले सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 101 बॉल पर 108 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और एक आसमानी छक्का भी लगाया। इसके कुछ ही देर बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 94 बॉल पर 102 रन बनाए। उनकी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के आए। आमतौर पर केन विलियमसन ऐसी तेज पारी खेलने के लिए जाने नहीं जाते हैं। लेकिन इस मैच में उनका अलग ही रूप देखने के लिए मिला। 

डेविड मिलर ने ठोकी चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे तेज सेंचुरी

इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी आई तो डेविड मिलर ने शतक ठोक दिया। साउथ अफ्रीका भले ही ये मैच हार गया हो, लेकिन डेविड मिलर की पारी को याद रखा जाएगा। उन्होंने मैच की आखिरी बॉल पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। मिलर ने 67 बॉल पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने 77 बॉल पर चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले जोश इंग्लिस और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, तीन बल्लेबाजों ने मिलकर किया अजूबा

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सीजन अब समापन की ओर है। भारत के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीत लिया। इस मैच में एक ऐसा कमाल भी हुआ है, जो इससे पहले कभी देखने के लिए नहीं मिला। मैच के दौरान तीन बल्लेबाजों ने मिलकर करिश्मा कर दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी के एक ही मैच में लगी तीन सेंचुरी

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कई बार अपने देखा होगा कि एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, एक मैच में एक ही टीम ओर से दो सेंचुरी लगते हुए भी आपने देखी होंगी। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब एक ही मैच में तीन शतक लग गए हों। लेकिन अ​ब ऐसा भी हो गया है। न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में पहले न्यूजीलैंड की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली और इसके बाद साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने भी सेंचुरी ठोक दी। 

पहले रचिन रवींद्र और केन विलियमन ने लगाया शतक

न्यूजीलैंड की ओर से पहले सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 101 बॉल पर 108 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और एक आसमानी छक्का भी लगाया। इसके कुछ ही देर बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने भी अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 94 बॉल पर 102 रन बनाए। उनकी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के आए। आमतौर पर केन विलियमसन ऐसी तेज पारी खेलने के लिए जाने नहीं जाते हैं। लेकिन इस मैच में उनका अलग ही रूप देखने के लिए मिला। 

डेविड मिलर ने ठोकी चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे तेज सेंचुरी

इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी आई तो डेविड मिलर ने शतक ठोक दिया। साउथ अफ्रीका भले ही ये मैच हार गया हो, लेकिन डेविड मिलर की पारी को याद रखा जाएगा। उन्होंने मैच की आखिरी बॉल पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। मिलर ने 67 बॉल पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज शतक भी है। उन्होंने 77 बॉल पर चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले जोश इंग्लिस और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/for-the-first-time-in-the-history-of-the-champions/article-12837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.