ऑस्ट्रेलियाई टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व दिग्गज, कहा - सेलेक्टर्स का फैसला पूरी तरह से गलत

Sports Desk

ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी में अभी सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें नाथन मैक्सविनी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। सेलेक्टर्स के इस फैसले को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पूरी तरह से गलत बताया है।

ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ जारी 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। पहले तीन मुकाबलों में खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज नाथन मैक्सविनी को आखिरी 2 मुकाबलों के लिए नहीं चुना गया है, जिसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने सेलेक्टर्स के इस फैसले पर अपनी भड़ास निकालते हुए इसे पूरी तरह से गलत बताया है। हालांकि मैक्सविनी के लिए उनके टेस्ट करियर की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें वह तीन मैचों में बल्ले से सिर्फ 72 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। मैक्सविनी की जगह पर मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए सैम कोंसटास को ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है.

मैं इस फैसले पर भरोसा नहीं कर पा रहा

माइकल क्लार्क ने बियांड 23 क्रिकेट पोडकास्ट पर भारत के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेलेक्शन को लेकर कहा कि मैक्सविनी को बाहर किए जाने के फैसले पर मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी जगह ओपनिंग में कौन खेलेगा। मुझे चयनकर्ताओं का ये फैसला पूरी तरह से गलत लग रहा। हमारे पास उस्मान ख्वाजा हैं जो 38 साल के हो गए हैं और उन्होंने अब तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं किया है, इसके अलावा मार्नश लाबुशेन भी बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह से दबाव में दिखाई दे रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने जरूर गाबा में शतकीय पारी खेली थी लेकिन वह आत्मविश्वास में दिखाई नहीं दिए थे। टीम में मैक्सविनी के अलावा बाकी अधिकतर सभी खिलाड़ी 30 साल से अधिक की उम्र के हैं। यदि इस सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के बाद ख्वाजा रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं तो क्या फिर से मैक्सविनी को वापस लाया जाएगा या उन्हें अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में चयनकर्ताओं को पूरी स्थिति साफ करनी चाहिए।

आखिरी 2 टेस्ट के लिए ये खिलाड़ी हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

नाथन मैक्सविनी की जगह पर जहां सैम कोंसटास को शामिल किया गया है तो वहीं सीन एबॉट, झाय रिचर्डसन और ब्यू वेबस्टर को भी सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग-डे से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा, तो वहीं आखिरी मैच 3 से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2024 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलियाई टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व दिग्गज, कहा - सेलेक्टर्स का फैसला पूरी तरह से गलत

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ जारी 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। पहले तीन मुकाबलों में खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज नाथन मैक्सविनी को आखिरी 2 मुकाबलों के लिए नहीं चुना गया है, जिसको लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने सेलेक्टर्स के इस फैसले पर अपनी भड़ास निकालते हुए इसे पूरी तरह से गलत बताया है। हालांकि मैक्सविनी के लिए उनके टेस्ट करियर की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही जिसमें वह तीन मैचों में बल्ले से सिर्फ 72 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। मैक्सविनी की जगह पर मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए सैम कोंसटास को ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है.

मैं इस फैसले पर भरोसा नहीं कर पा रहा

माइकल क्लार्क ने बियांड 23 क्रिकेट पोडकास्ट पर भारत के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेलेक्शन को लेकर कहा कि मैक्सविनी को बाहर किए जाने के फैसले पर मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी जगह ओपनिंग में कौन खेलेगा। मुझे चयनकर्ताओं का ये फैसला पूरी तरह से गलत लग रहा। हमारे पास उस्मान ख्वाजा हैं जो 38 साल के हो गए हैं और उन्होंने अब तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं किया है, इसके अलावा मार्नश लाबुशेन भी बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह से दबाव में दिखाई दे रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने जरूर गाबा में शतकीय पारी खेली थी लेकिन वह आत्मविश्वास में दिखाई नहीं दिए थे। टीम में मैक्सविनी के अलावा बाकी अधिकतर सभी खिलाड़ी 30 साल से अधिक की उम्र के हैं। यदि इस सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के बाद ख्वाजा रिटायरमेंट का ऐलान कर देते हैं तो क्या फिर से मैक्सविनी को वापस लाया जाएगा या उन्हें अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में चयनकर्ताओं को पूरी स्थिति साफ करनी चाहिए।

आखिरी 2 टेस्ट के लिए ये खिलाड़ी हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

नाथन मैक्सविनी की जगह पर जहां सैम कोंसटास को शामिल किया गया है तो वहीं सीन एबॉट, झाय रिचर्डसन और ब्यू वेबस्टर को भी सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग-डे से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा, तो वहीं आखिरी मैच 3 से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/former-veteran-angry-over-australian-team-selection-said-selectors/article-5940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.