इंग्लैंड के कप्तान ने अपने दमपर दिलाई जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका दनदनाता शतक

Sports Desk

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंगस्टन ने काफी शानदार पारी खेली है। उन्होंने इस मुकाबले में 124 रन बनाए और अपनी टीम को एक निर्णायक मुकाबले में जीत दिलाई।

वेस्टइंडीज का दौरा कर रही इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने सीरीज के दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी की है और इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीता है। इस मुकाबले में टीम के कप्तान लियाम लिविंगस्टन ने शानदार शतक जड़ा। उनके इस शतक के कारण उनकी टीम ने 15 गेंद रहते इस मुकाबले को जीत लिया।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 329 रन बनाए और इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही उनकी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। सीरीज का अगला मुकाबला 06 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।

लिविंगस्टन की शानदार पारी

इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के कप्तानों ने शानदार पारी खेली। पहले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 127 गेंदों पर 117 रन बनाए। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में लियाम लिविंगस्टन का जलवा देखने को मिला। लिविंगस्टन ने इस मुकाबले में 85 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली और शाई होप की पारी को फीका कर दिया। लिविंगस्टन ने इस मैच में अपना अर्धशतक 60 गेंदों पर पूरा किया था, लेकिन उन्होंने अपना शतक सिर्फ 77 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। यानी कि उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 17 गेंदों पर बनाए। लियाम लिविंगस्टोन को शुरू में सितंबर में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर रखा गया था। दो महीने बाद, उन्होंने इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान के रूप में मैच जिताऊ शतक जमाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को निर्णायक स्थिति तक पहुंचाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2024 By दैनिक जागरण

इंग्लैंड के कप्तान ने अपने दमपर दिलाई जीत, वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका दनदनाता शतक

Sports Desk

वेस्टइंडीज का दौरा कर रही इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने सीरीज के दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी की है और इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीता है। इस मुकाबले में टीम के कप्तान लियाम लिविंगस्टन ने शानदार शतक जड़ा। उनके इस शतक के कारण उनकी टीम ने 15 गेंद रहते इस मुकाबले को जीत लिया।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 329 रन बनाए और इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही उनकी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। सीरीज का अगला मुकाबला 06 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।

लिविंगस्टन की शानदार पारी

इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के कप्तानों ने शानदार पारी खेली। पहले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 127 गेंदों पर 117 रन बनाए। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में लियाम लिविंगस्टन का जलवा देखने को मिला। लिविंगस्टन ने इस मुकाबले में 85 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली और शाई होप की पारी को फीका कर दिया। लिविंगस्टन ने इस मैच में अपना अर्धशतक 60 गेंदों पर पूरा किया था, लेकिन उन्होंने अपना शतक सिर्फ 77 गेंदों पर ही पूरा कर लिया। यानी कि उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 17 गेंदों पर बनाए। लियाम लिविंगस्टोन को शुरू में सितंबर में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर रखा गया था। दो महीने बाद, उन्होंने इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान के रूप में मैच जिताऊ शतक जमाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को निर्णायक स्थिति तक पहुंचाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/from-shreyas-to-sehwag-these-4-batsmen-scored-the-most/article-2598

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.