गौतम गंभीर ने जिसे गिफ्ट किया बल्ला, उसने WPL में नाम किया रोशन, 16 छक्के-चौके उड़ाते हुए ठोके 88 रन

Sports Desk

भई कमाल है ये खिलाड़ी. 18 साल की उम्र तक प्लास्टिक के बल्ले से खेली. गौतम गंभीर से बल्ला गिफ्ट मिला. WPL के जरिए खींचा सबका ध्यान और बनाई पहचान. मुंबई इंडियंस के लिए ये खिलाड़ी काफी मायने रखती है .

WPL 2025 का आगाज हो चुका है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसी महिला प्रीमियर लीग में खेल रही एक खिलाड़ी सजना संजीवन भी हैं, जिन्हें पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर से बल्ला गिफ्ट मिल चुका है. संजीवन की मानें तो गंभीर से मिला बल्ला उनके लिए बेशकीमती तोहफा है. हो भी क्यों ना, खासकर उस खिलाड़ी के लिए जिसने 18 साल की उम्र तक सिर्फ प्लास्टिक के बल्ले से क्रिकेट खेला हो.

गंभीर ने गिफ्ट किया बल्ला, WPL में नाम रोशन

ऑटो ड्राइवर की बेटी सजना संजीवन के हुनर को पहले तो सराहा ही गया है. मगर WPL में उतरने के बाद उन्हें एक अलग पहचान मिली है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही मुंबई इंडियंस के लिए धमाका कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. WPL 2024 में सजना ने अपने डेब्यू मैच में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी. इसके बाद तो सजना के सपनों को जैसे पर लग गए.

WPL में जड़े 88 रन, 16 छक्के- चौके!

WPL में अब तक सजना संजीवन कुल 10 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया है और 88 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 3 छक्के और 13 चौके जड़े. यानी उन्होंने कुल 16 छक्के-चौके उड़ाए हैं. सजना के बनाए 88 रनों में 87 रन पिछले सीजन के हैं. जबकि WPL 2025 के अपने पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया है.

WPL खेलने वाली केरल की दूसरी आदिवासी क्रिकेटर

WPL के पहले सीजन में अनसोल्ड रहने वाली सजना संजीवन को दूसरे सीजन में मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा था. और, अब उसे अपने उस फैसले पर फक्र हो रहा होगा. वो महिला प्रीमियर लीग में खेलने वाली केरल की आदिवासी कम्यूनिटी से आने वाली सिर्फ दूसरी क्रिकेटर हैं.

ऐसे ही नहीं बिखेरी चमक, बज रहा था डंका

बहरहाल, घरेलू क्रिकेट में सजना संजीवन के नाम की गूंज पहले से ही सुनाई दे रही थी. साल 2015 और 2017 में वो केरल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई. उसके बाद 2018 में उन्होंने अपनी कप्तानी में केरल की महिला क्रिकेट टीम को ऑल इंडिया टाइटल जिताने में मदद की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गौतम गंभीर ने जिसे गिफ्ट किया बल्ला, उसने WPL में नाम किया रोशन, 16 छक्के-चौके उड़ाते हुए ठोके 88 रन

Sports Desk

WPL 2025 का आगाज हो चुका है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसी महिला प्रीमियर लीग में खेल रही एक खिलाड़ी सजना संजीवन भी हैं, जिन्हें पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर से बल्ला गिफ्ट मिल चुका है. संजीवन की मानें तो गंभीर से मिला बल्ला उनके लिए बेशकीमती तोहफा है. हो भी क्यों ना, खासकर उस खिलाड़ी के लिए जिसने 18 साल की उम्र तक सिर्फ प्लास्टिक के बल्ले से क्रिकेट खेला हो.

गंभीर ने गिफ्ट किया बल्ला, WPL में नाम रोशन

ऑटो ड्राइवर की बेटी सजना संजीवन के हुनर को पहले तो सराहा ही गया है. मगर WPL में उतरने के बाद उन्हें एक अलग पहचान मिली है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही मुंबई इंडियंस के लिए धमाका कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. WPL 2024 में सजना ने अपने डेब्यू मैच में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी. इसके बाद तो सजना के सपनों को जैसे पर लग गए.

WPL में जड़े 88 रन, 16 छक्के- चौके!

WPL में अब तक सजना संजीवन कुल 10 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया है और 88 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 3 छक्के और 13 चौके जड़े. यानी उन्होंने कुल 16 छक्के-चौके उड़ाए हैं. सजना के बनाए 88 रनों में 87 रन पिछले सीजन के हैं. जबकि WPL 2025 के अपने पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया है.

WPL खेलने वाली केरल की दूसरी आदिवासी क्रिकेटर

WPL के पहले सीजन में अनसोल्ड रहने वाली सजना संजीवन को दूसरे सीजन में मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा था. और, अब उसे अपने उस फैसले पर फक्र हो रहा होगा. वो महिला प्रीमियर लीग में खेलने वाली केरल की आदिवासी कम्यूनिटी से आने वाली सिर्फ दूसरी क्रिकेटर हैं.

ऐसे ही नहीं बिखेरी चमक, बज रहा था डंका

बहरहाल, घरेलू क्रिकेट में सजना संजीवन के नाम की गूंज पहले से ही सुनाई दे रही थी. साल 2015 और 2017 में वो केरल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई. उसके बाद 2018 में उन्होंने अपनी कप्तानी में केरल की महिला क्रिकेट टीम को ऑल इंडिया टाइटल जिताने में मदद की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/gautam-gambhir-who-gifted-the-bat-he-named-roshan-in/article-10338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.