'रोहित को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया', गावस्कर के बयान ने अचानक मचा दिया तहलका

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर रोहित शर्मा 3 टेस्ट की 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके हैं. 37 साल के रोहित शर्मा इन पारियों में सहज नहीं लगे और अपने चिर परिचित शॉट भी नहीं खेल पाए. रोहित शर्मा ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 14 मैचों की 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए हैं.

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखा जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया. उपकप्तान जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं, जिन्होंने रोहित की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में भी कप्तानी की थी. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर रोहित शर्मा 3 टेस्ट की 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके हैं. 37 साल के रोहित शर्मा इन पारियों में सहज नहीं लगे और अपने चिर परिचित शॉट भी नहीं खेल पाए. रोहित शर्मा ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 14 मैचों की 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए हैं.

'रोहित को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया'

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि मेलबर्न टेस्ट शायद रोहित शर्मा का लाल गेंद की क्रिकेट में आखिरी मैच था. सुनील गावस्कर ने सिडनी टेस्ट के पहले दिन के मैच के दौरान कहा,‘इसके मायने हैं कि अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट होगा.’ बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका फॉर्म लगातार खराब होता गया. सीमित ओवरों के क्रिकेट में मिली सफलता को वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 11 वर्ष के करियर में दोहरा नहीं सके हैं.

गावस्कर के बयान ने अचानक मचा दिया तहलका

सुनील गावस्कर ने कहा ,‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके. भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है, लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी. हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया.’ भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है. अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएगी. भारत को अगली टेस्ट सीरीज जून 2025 में खेलनी है.

सिडनी टेस्ट से क्यों बाहर हुए कप्तान रोहित?

बता दें कि इससे पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जबकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से ‘खुद को आराम देने ’ का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘हमारे कप्तान ने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए इस मैच से खुद को आराम दिया है.’ शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सीरीज में पहली बार मौका मिला है. शुभमन गिल ने खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की जगह ली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चोटिल आकाशदीप की जगह उतारा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'रोहित को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया', गावस्कर के बयान ने अचानक मचा दिया तहलका

Sports Desk

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखा जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया. उपकप्तान जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं, जिन्होंने रोहित की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट में भी कप्तानी की थी. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर रोहित शर्मा 3 टेस्ट की 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बना सके हैं. 37 साल के रोहित शर्मा इन पारियों में सहज नहीं लगे और अपने चिर परिचित शॉट भी नहीं खेल पाए. रोहित शर्मा ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 14 मैचों की 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए हैं.

'रोहित को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया'

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि मेलबर्न टेस्ट शायद रोहित शर्मा का लाल गेंद की क्रिकेट में आखिरी मैच था. सुनील गावस्कर ने सिडनी टेस्ट के पहले दिन के मैच के दौरान कहा,‘इसके मायने हैं कि अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है तो मेलबर्न टेस्ट रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट होगा.’ बता दें कि पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका फॉर्म लगातार खराब होता गया. सीमित ओवरों के क्रिकेट में मिली सफलता को वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 11 वर्ष के करियर में दोहरा नहीं सके हैं.

गावस्कर के बयान ने अचानक मचा दिया तहलका

सुनील गावस्कर ने कहा ,‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) चक्र इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा और चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ी को चाहेंगे जो 2027 फाइनल खेल सके. भारत वहां पहुंचता है या नहीं, यह बाद की बात है, लेकिन चयन समिति की यही सोच होगी. हमने शायद रोहित शर्मा को आखिरी बार टेस्ट खेलते देख लिया.’ भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है. अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएगी. भारत को अगली टेस्ट सीरीज जून 2025 में खेलनी है.

सिडनी टेस्ट से क्यों बाहर हुए कप्तान रोहित?

बता दें कि इससे पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जबकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से ‘खुद को आराम देने ’ का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘हमारे कप्तान ने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए इस मैच से खुद को आराम दिया है.’ शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सीरीज में पहली बार मौका मिला है. शुभमन गिल ने खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की जगह ली है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चोटिल आकाशदीप की जगह उतारा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/gavaskars-statement-that-he-saw-rohit-playing-test-for-the/article-6877

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.