- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- एथलेटिक्स के बाद महिला मुक्केबाजों के लिए जेंडर टेस्ट अनिवार्य
एथलेटिक्स के बाद महिला मुक्केबाजों के लिए जेंडर टेस्ट अनिवार्य
Sports
महिला मुक्केबाजों के लिए अब जेंडर टेस्ट कराना जरूरी होगा। वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि 4 से 14 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोई भी खिलाड़ी बिना टेस्ट के रिंग में नहीं उतर पाएगी।
ऐसे होगा टेस्ट
वर्ल्ड बॉक्सिंग ने बताया कि यह परीक्षण PCR (पॉलिमरेज़ चेन रिएक्शन) या जेनेटिक स्क्रीनिंग के जरिए होगा। इसमें जन्म के समय लिंग की पुष्टि के लिए Y क्रोमोसोम की मौजूदगी या अनुपस्थिति की जांच की जाएगी।
संघ के अध्यक्ष बोरिस वैन डेर वोर्स्ट ने कहा—
"हम सभी खिलाड़ियों की गरिमा का सम्मान करते हैं। लेकिन मुक्केबाजी जैसे खेल में निष्पक्षता और सुरक्षा बनाए रखना भी जरूरी है।"
पेरिस ओलिंपिक में उठा था विवाद
2024 पेरिस ओलिंपिक में अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ और ताइवान की लिन यू-टिंग पर लिंग को लेकर विवाद हुआ था। खलीफ ने 66 किलो वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता था, लेकिन उनके पुरुष होने के आरोप लगे।
खलीफ ने बार-बार कहा कि वे जन्म से महिला हैं और पिछले 10 साल से महिला वर्ग में खेल रही हैं। उन्होंने नीदरलैंड में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया था, जब संगठन ने पहली बार जेंडर टेस्ट का नियम लागू करने की बात कही थी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स में भी लागू हो चुका है नियम
इससे पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने भी महिला खिलाड़ियों के लिए SRY जीन टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। यह नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा।
अब 13 सितंबर से टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ी इस टेस्ट को पास किए बिना भाग नहीं ले सकेंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए